छोड़कर सामग्री पर जाएँ

SSP सदानंद कुमार ने 06 बदमाशों को गुण्डा सूची में लाये जाने दिया आदेश! खरसिया के पांच और चक्रधरनगर का एक…

रायगढ़। अपराधों पर अंकुश लगाने और आदतन बदमाशों पर नकेल कसने की दिशा में 13 दिसंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा 06 बदमाशों को गुण्डा सूची में लाये जाने आदेश जारी किया गया है। ये बदमाश खरसिया थानाक्षेत्र के पांच और चक्रधरनगर थानाक्षेत्र का एक है। इन बदमाशों के खिलाफ पुलिस को लगातार मारपीट, अशांति फैलाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। विदित हो कि इसके पहले विधानसभा चुनाव दौरान एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा 18 बदमाशों को जिला बदर करने और 01 के खिलाफ NSA की कार्रवाई करने फाईल कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, रायगढ़ को भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा समस्त थाना , चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के निगरानी बदमाश, सज़ायाफ़्ता की नियमित जांच करने एवं आदतन झगड़ा मारपीट करने वालों को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा छोटे अतरमुड़ा के बादमाश प्रवृत्ति के युवक तथा थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा ग्राम बसनाझर, बड़े डूमरपाली, गीधा और देहजरी के सक्रिय बदमाशों को प्रतिबंधित करने उनका पूरे आपराधिक रिकार्ड की फाईल तैयार कर एसपी कार्यालय भेजा गया। इन बदमाशों के खिलाफ दर्ज मामलों में उन्हें गिरफ्तार कर चालान किया गया है, साथ ही समय समय पर थाना प्रभारियों द्वारा उन्हें प्रतिबंधित करने प्रतिबंधाक धाराओं पर कार्यवाही भी किया जाता रहा है।

बावजूद इसके इसके बदमाशों के क्रिया कलापों में कोई खास सुधार नहीं देखा गया, ऐसे में बदमाशों की नियमित जांच/चेकिंग की आवश्यकता पर एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा बदमाशों का नाम गुण्डा सूची में लाये जाने आदेशित कर थाना प्रभारी चक्रधरनगर एवं थाना प्रभारी खरसिया को निर्देशित किया गया है कि यदि आगे भी बदमाश अपराधिक गतिविधियों में शामिल हो तो उनके खिलाफ नियमानुसार जिला बदर की कार्यवाही प्रक्रिया में लायी जावे तथा जिन बदमाशों के आचरण में सुधार है उनकी फाईल समीक्षा के लिये शीघ्र दफ्तर भेंजे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026