रायगढ़। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर निकल कर आ रही है। सुभाष चौक ओवर ब्रिज से ठीक पहले एक बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है जबकि अन्य 3 को मामूली चोटे है।
घटना आज सुबह करीब 8:15 बजे की है। जब बाइक सवार तीन लोग सुभाष चौक से ओवर ब्रिज के पहले, अस्थाई डिवाइडर टर्न ले रहे थे। तभी एक ओवरब्रिज ढलान पर एक एक्टिवा जाकर सीधे उनसे टकरा गई।
शुरुवाती जानकारी के अनुसार घटना में एक युवक को चोट आई है। बाकी लोगों को मामूली छोटे हैं। जिसे इलाज के जिला अस्पताल ले जाया गया है। नीचे घटना की CCTV फुटेज आप देख सकते है। इस घटना के संबंध में और जानकारी मिलने पर अपडेट की जाएगी।
[videopress 1mjwXTOg w=480 h=544]



