छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सुग्घर रायगढ़, आरुग रायगढ़” की पहचान बनेगा “अप्पू राजा”: मुख्यमंत्री ने स्वच्छता शुभंकर को किया लोकार्पित

रायगढ़, 07 सितंबर 2025//छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ के अवसर पर रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के अंतिम दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नगर निगम रायगढ़ में अभिनव पहल स्वच्छता जागरूकता के शुभंकर “अप्पू राजा” लोकार्पित किया। इस पहल का उद्देश्य “सुग्घर रायगढ़, आरुग रायगढ़” की परिकल्पना को मूर्त रूप देना और शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करना है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद  राधेश्याम राठिया, महापौर  जीवर्धन चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिकगण उपस्थित थे।
           

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि रायगढ़ को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की दिशा में “सुग्घर रायगढ़, आरुग रायगढ़”  एक नया अध्याय जोड़ेगा। यह पहल न केवल स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करेगी, बल्कि शहरवासियों में जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करेगी। स्वच्छता तभी स्थायी होगी, जब इसे आदत और संस्कृति का हिस्सा बनाया जाए।” उन्होंने कहा कि यह अभियान रायगढ़ को प्रदेश के आदर्श शहरों की श्रेणी में स्थापित करने के दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
          नगर निगम रायगढ़ के आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि लंबे समय से शहर में सफाई और कचरा प्रबंधन की दिशा में व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं। सघन सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सौंदर्यीकरण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को गति देने के सुग्घर रायगढ़, आरुग रायगढ़ पहल शुरू की गई है। विदित है कि रायगढ़ नगर निगम द्वारा शहर स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में जब से स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत हुई है तब से रायगढ़ नगर निगम की रैंकिंग देखें तो इस वर्ष सबसे अच्छी रैंकिंग रही है। शुभंकर “अप्पू राजा” की शुरुआत शहर में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के भाव को आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। ताकि अगले वर्ष रायगढ़ को स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 10 शहरों में शामिल करवाया जा सके। यह रायगढ़ शहर के साथ शहरवासियों के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम रायगढ़ के इस प्रयास को एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो नागरिकों की भागीदारी से रायगढ़ को स्वच्छता और सौंदर्य का आदर्श मॉडल भी स्थापित करेगी।
कौन है शुभंकर “अप्पू राजा”
रायगढ़ जिले की पहचान हाथियों से है, इससे प्रेरित होकर ही प्रतीकात्मक रूप से छोटे हाथी के स्वरूप को स्वच्छता जागरूकता के शुभंकर के रूप में चुन कर अप्पू राजा नाम दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के रजत जयंती वर्ष में, नगरीय प्रशासन विभाग के स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण के उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु , सुग्घर रईगढ़ -आरूग रईगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए , आम जनमानस को स्वच्छता के संबंध में जागरुक करने में शुभंकर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी के कर कमलों द्वारा 5 सितंबर को चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम के दौरान किया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026