छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर रायगढ़ कांग्रेस द्वारा सत्तीगुड़ी चौंक स्थित हनुमान जी के मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ

रायगढ़ 21 जनवरी. जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ द्वारा आज स्थानीय सत्तीगुड़ी चौंक स्थित हनुमान जी के मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ द्वारा सत्तीगुड़ी चौंक स्थित हनुमान जी के मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ

रायगढ़ कांग्रेस का इस आयोजन के बारे कहना है कि अयोध्या में अपूर्ण प्रभु रामलला जी के मंदिर में प्रभु रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जा रही है. वहीं देश के ख्यातिमान शंकराचार्यों की भी इस कार्यक्रम में घोर उपेक्षा की गई है. अतएव आयोजकों को सद्बुद्धि दिए जाने को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संकटमोचक हनुमान जी के मंदिरों में सुंदर कांड करवाने का निर्णय प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लिया गया. जिसके अनुसार रायगढ कांग्रेस ने भी यह भव्य आयोजन किया व खीर प्रसाद का भोग लगाया जिसे अमृत स्वरूप भक्तजनों ने ग्रहण किया।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ द्वारा सत्तीगुड़ी चौंक स्थित हनुमान जी के मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि धर्म के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू समाज के सबसे बड़े गुरुओं के विरोध का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बने प्रभु श्री रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिंदू समाज के सबसे बड़े धर्मगुरू शंकराचार्यों की सहमति के बिना प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जा रहा है और बीजेपी उनकी सहमति के बिना जिस तरह से अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करवा रही है उससे पूरा देश आहत है। और कांग्रेस के इस सुंदरकांड करवाने का उद्देश्य भी धर्म पर राजनीति करने वालों को सद्बुद्धि दिए जाने की हनुमान जी से कामना करना है। सुंदरकांड का पाठ हनुमान मंदिर में 2 घंटे तक चला जहां भक्तजनों की अपार भीड़ देखी गई।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ द्वारा सत्तीगुड़ी चौंक स्थित हनुमान जी के मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ

आज इस कार्यक्रम में महापौर जानकी अमृत काटजू एवम समस्त जिला शहर व ग्रामीण, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन ,महिला कांग्रेस कार्यकरणी सेवादल के सदस्यगण युवक कांग्रेस ,एन एस यू आई के पदाधिकारी कार्यकर्तागण चुने हुए पार्षदगण एवम प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ द्वारा सत्तीगुड़ी चौंक स्थित हनुमान जी के मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026