छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल लिया रायगढ़ एसपी का चार्ज!

  • निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पुष्प गुच्छ देकर किए नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक का स्वागत
  • जिले से कार्य मुक्त हुए एसएसपी सदानंद कुमार

रायगढ़। 4 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत जिला रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार (भापुसे- 2010) को पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार के पद पर तथा जिला कांकेर के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल को पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़ नियुक्त किया गया है। पदस्थापना आदेश के परिपालन में आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल (भापुसे- 2014) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार से जिले का पदभार लिया गया।

सशस्त्र जवानों ने सलामी दी

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल कल रात रायगढ़ पहुंचे. आज 07.02.2024 को सुबह पुलिस कार्यालय पहुंचे। सशस्त्र जवानों ने उन्हें सलामी दी. जिसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा कक्ष में नए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया और जिले का कार्यभार सौंपा गया। पदभार ग्रहण करने बाद एसपी दिव्यांग कुमार पटेल जिले के पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली गई।

दिव्यांग कुमार पटेल वर्ष 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है। दिव्यांग कुमार पटेल एकेडमी से पासआउट कर करीब डेढ़ वर्ष तक एडिशनल एसपी बीजापुर तथा एक साल तक एसपी बीजापुर रहे और राज्य के जिला महासमुंद, कोंडागांव, बेमेतरा और जिला कांकेर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दिये हैं. दिव्यांग कुमार पटेल मूलत: ग्राम कठलाल जिला अहमदाबाद (गुजरात) के रहने वाले हैं.

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026