छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सूरजपुर डबल मर्डर: बेटे की लाश मिली सड़क किनारे, मां की लाश मिली बाथरूम में! प्रेम प्रसंग और 20 लाख के लेनदेन का एंगल

सूरजपुर। शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की दोहरी हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक संदेही कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह पूरा घटनाक्रम जयनगर और बिश्रामपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि रजनी का उक्त युवक के साथ संबंध था और उसका घर आना-जाना बना रहता था। जानकारी के मुताबिक रजनी ने कुछ महीने पहले 20 लाख रुपए का लोन लिया था और इसी रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या के वास्तविक कारणों और पकड़े गए संदेही की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

सड़क किनारे मिला छात्र का शव, घर के बाथरूम में मिली मां की लाश

शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी एक ग्रामीण सड़क के किनारे युवक का शव बरामद हुआ था। शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान मिलने के बाद आशंका जताई गई कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया है। शिनाख्त न होने पर शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेजा गया, जहां बाद में उसकी पहचान बिश्रामपुर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के 12वीं के छात्र सुजल बरेठ (18) के रूप में हुई। छात्र की मौत के बाद स्कूल में शोक का माहौल है और प्रबंधन ने श्रद्धांजलि स्वरूप एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

शिनाख्त के बाद जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को सुजल की स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में मिली। इसके बाद जब पुलिस देर रात उसके घर पहुंची, तो मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ा मिला और मां का भी कोई सुराग नहीं था। बिश्रामपुर पुलिस ने परिचितों को मौके पर बुलाकर ताला तोड़ा। घर की तलाशी लेने पर बाथरूम के भीतर सुजल की मां रजनी बरेठ (40) का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

जांजगीर की रहने वाली थीं शिक्षिका, 5 साल पहले हुआ था तलाक

रजनी बरेठ बेलटिकरी स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ थीं। पति से 5 साल पहले तलाक होने के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ केशवनगर में किराए के मकान में रह रही थीं। वह मूल रूप से जांजगीर की निवासी थीं। मां-बेटे दोनों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए संदेही से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

ख़बर शेयर करें:

Related News

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भूपदेवपुर पुलिस ने भेजा जेल

लापता युवती को हसौद के झरप गांव से बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 जोड़ी।
अक्टूबर 12, 2026

त्योहारों पर सुरक्षा और लंबित अपराधों के निपटारे को लेकर एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

नवरात्रि और दशहरा पर देर रात तक पेट्रोलिंग, गरबा आयोजनों में सादी वर्दी में निगरानी और पुराने लंबित मामलों के निराकरण के लिए चलेगा दो माह का विशेष अभियान।
अक्टूबर 12, 2026

40 हाथियों के दल से बिछड़ी मादा शावक: वन विभाग ने किया अलर्ट! धरमजयगढ़ के छाल रेंज की घटना

रेंज कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखी गई नन्हीं शावक, वन अमला लगातार रख रहा है निगरानी और ग्रामीणों से हस्तक्षेप न करने की अपील की गई।
अक्टूबर 12, 2026

‘महानदी राखड़ कांड’ पार्ट-4: महानदी के पानी के बाद क्या अब विधायक भी झूठ बोल रही हैं? अडानी पावर की राख तले दबा पूरा सिस्टम!

सच दिखाने वाले पत्रकारों पर FIR की धमकियां; उधर 2-3 बार शिकायत के बाद भी कलेक्टर ने नहीं सुनी विधायक उत्तरी जांगड़े की गुहार! सवाल वही.. क्या नदी और जनप्रतिनिधि दोनों झूठे हैं और सिर्फ पर्यावरण विभाग की कागजी NOC सच्ची है?
अक्टूबर 11, 2026

रायगढ़ में 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति की गुहार पर पुलिस की कार्रवाई: बेटे को थाने में दी समझाइश और एसडीएम को भेजा प्रतिवेदन

माता-पिता और दिव्यांग बहन की उपेक्षा करने पर एसएसपी के निर्देश पर बेटे को थाने तलब किया गया, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत आगे का मामला दर्ज।
अक्टूबर 11, 2026

रायगढ़ में मतदाता सूची अपडेशन के लिए बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण: नए पंजीयन पर जोर

लैलूंगा और तमनार में बूथ लेवल अधिकारियों को सिखाए गए नाम जोड़ने और सत्यापन के नियम, 17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी दे सकते हैं अग्रिम आवेदन
अक्टूबर 10, 2026

The Scam: कागजों पर रांची और मगर रायगढ़ में ही खप रहा राखड़! NTPC लारा के फ्लाई ऐश का गेम हुआ और बड़ा.. समझिए नया खेल..

डमी डंपिंग, फेंक जीपीएस, फेक फास्ट-टैग और डिजिटल हेराफेरी में बना रहे करोड़ों का मुनाफा!
अक्टूबर 10, 2026

पुसौर में कॉलेज प्रोफेसर के अपहरण और लूटकांड का 48 घंटे में पर्दाफाश: चार आरोपी गिरफ्तार

इवनिंग वॉक के दौरान चाकू की नोक पर यूपीआई से कराई थी लूट, पुलिस ने ₹99,100 नकद, बाइक और चाकू किए बरामद।
अक्टूबर 10, 2026

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या और शनि अमावस्या का महासंयोग: 10 अक्टूबर को होगा पितृ पक्ष का समापन

शनिवार को पड़ने से बढ़ा धार्मिक महत्व, अज्ञात तिथि वाले पूर्वजों के तर्पण और शनिदेव की उपासना के लिए बन रहा विशेष योग
अक्टूबर 10, 2026