छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार दोहरा हत्याकांड: पुरानी रंजिश में राघुवन और उद्धव को मौत के घाट उतारने वाले 4 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला!

​

​रायगढ़/तमनार। तमनार थाना क्षेत्र के चर्चित दोहरे हत्याकांड में विशेष न्यायालय (एससीएसटी एक्ट) रायगढ़ ने ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाते हुए चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साल 2023 में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसे एक्सीडेंट दिखाने की नापाक कोशिश भी की गई थी। अदालत के इस फैसले से इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

​क्या थी पूरी घटना?

​अभियोजन के मुताबिक, यह खौफनाक घटना 19 जुलाई 2023 की रात लगभग 10:30 बजे ग्राम गोढ़ी (थाना तमनार) की है। पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के राघुवन चौहान और उद्धव चौहान पर टांगी, डंडे और अन्य कठोर हथियारों से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

​हत्या को ‘सड़क दुर्घटना’ बनाने की शातिर साजिश

​हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए एक मृतक के शव को घसीटकर मुख्य सड़क तक पहुँचा दिया था, ताकि मामला सड़क हादसे (एक्सीडेंड) का लगे। लेकिन तमनार पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर बारीकी से जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस की पुख्ता विवेचना और मजबूत पैरवी

​इस दोहरे हत्याकांड की परतें उघाड़ने में पुलिस अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।

  • ​प्रारंभिक जांच: तत्कालीन थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर ने घटनास्थल का मुआयना कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और हथियारों की बरामदगी की।
  • अग्रिम अनुसंधान: एससीएसपी (SC/ST) एक्ट के प्रावधानों के तहत तत्कालीन एसडीओपी धरमजयगढ़  दीपक मिश्रा ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान (धारा 164) दर्ज कराए और सुदृढ़ अभियोग पत्र तैयार किया।
  • ​अदालत में दलीलें: राज्य शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री राजीव बेरीवाल ने दमदार पैरवी की। अदालत में कुल 22 गवाहों के बयान, 81 दस्तावेजी सबूत और 20 भौतिक साक्ष्य पेश किए गए।

​इन चार आरोपियों को हुई उम्रकैद

​विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) पीठासीन अधिकारी श्रीमती शोभना कोष्ठा की अदालत ने तमाम साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर चारों आरोपियों को आईपीसी की धारा 302/120-बी, 201/120-बी और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत दोषी करार दिया। प्रत्येक आरोपी को दो-दो आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई है:

  1. ​हरिलाल उराँव (33 वर्ष) – निवासी गोढ़ी, तमनार
  2. ​मुकेश पडिहारी (41 वर्ष) – निवासी गोढ़ी, तमनार
  3. ​जितेन्द्र पटनायक उर्फ जीतू (34 वर्ष) – निवासी गोढ़ी, तमनार
  4. ​गणेश पडिहारी (35 वर्ष) – निवासी गोढ़ी, तमनार

​एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गंभीर मामलों में वैज्ञानिक और तथ्यपरक विवेचना का ही परिणाम है कि अपराधियों को अदालत से कड़ी सजा दिलाई जा सकी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026