छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार के महलोई गांव में खूनी संघर्ष: पत्नी को भगाने के शक में बुजुर्ग पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार

​

​रायगढ़/तमनार। जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महलोई में एक शंका के चलते खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। पत्नी के लापता होने के शक में एक व्यक्ति ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पर लोहे की कुल्हाड़ी (टंगिया) से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे तमनार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

​शक की आग में अंधा हुआ आरोपी

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम महलोई निवासी दूजराम चौहान (64 वर्ष) को संदेह था कि उसकी पत्नी को गांव के ही भागीरथी किशान (60 वर्ष) ने कहीं भगा दिया है। इसी बात को लेकर वह पिछले दो-तीन दिनों से लगातार भागीरथी के साथ गाली-गलौज और विवाद कर रहा था।

​गली में खड़े बुजुर्ग पर किए ताबड़तोड़ वार

​मामला 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे का है। भागीरथी किशान अपने घर के सामने गली में खड़े हुए थे, तभी आरोपी दूजराम चौहान हाथ में टंगिया लेकर वहां पहुंच गया। उसने पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए अश्लील गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद “जान से मार दूंगा” कहते हुए उसने भागीरथी के सिर पर टंगिया से लगातार तीन-चार गंभीर वार कर दिए। हमले में लहूलुहान होकर बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया।

​अस्पताल से मिली सूचना, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

​घटना के तुरंत बाद घायल भागीरथी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार ले जाया गया, जहाँ से अस्पताल की सूचना पर थाना तमनार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। प्रार्थी (घायल के पुत्र विनोद किशान) की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

​तमनार पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी दूजराम चौहान को हिरासत में लिया। पूछताछ और उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त कर ली गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

​रायपुर रेफर किए गए घायल बुजुर्ग

​घायल भागीरथी किशान की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पहले जिला अस्पताल रायगढ़ भेजा गया, जहाँ हालत में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026