छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार में जिंदल पावर के खिलाफ बवाल: पुलिस का बल प्रयोग, गिरफ्तारी और सड़क हादसे के बाद शांतिपूर्ण धरने ने धरा रौद्र रूप! आगजनी और तोड़फोड़.. महिला थाना प्रभारी को पीटा..

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में जिंदल पावर की जनसुनवाई को फर्जी बताकर हजारों लोगों का चल रहा शांतिपूर्ण धरना अब आक्रोश में बदल गया है। सूत्र बता रहे हैं कि तोड़फोड़ और आगजनी की भी घटना हुई है। साथ ही कुछ ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों को चोटे भी आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थिति इतनी अप्रिय की पत्रकार भी रिपोर्टिंग छोड़कर जान बचाकर निकले है। जिले बड़े पुलिस अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में लगे है।

हादसे के बाद भड़का आक्रोश

मिली जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत तब हुई, जब शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे धरने के बीच पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शर्मा के साथ करीब 30-40 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया। तब तक स्थिति सामान्य थी, कंट्रोल में थी।

इसी बीच  पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया। प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा उद्योगों के खिलाफ उनकी गाड़ियों को रोककर आर्थिक नाकेबंदी की गई थी। जिसको पुलिस द्वारा खुलवाया गया। उद्योगों की गाड़ी को पास करवाया गया। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने कोयला खदान के प्रभावित गांव पुरुषलूंगा के एक व्यक्ति को कुचल दिया। हल्ला हुआ कि उसकी मौत हो गई। देर शाम पता चला कि उसकी हालत गंभीर है और उसके दोनों पैर भी काटने होंगे।

हालात बेकाबू

सड़क हादसे के बाद से भीड़ और आक्रोशित हो गई। खबर फैलते ही आसपास के गांव के लोग भी इक्कठे हो गए। करीब दस हज़ार की भीड़ ने रौद्र रूप धारण कर लिया। हालात बेकाबू हो गए। आसपास के उद्योगों खासकर जिंदल पावर के वाहन और प्लांट में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। बताया जा रहा है कि तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम को भी चोट आई हैं। कुछ महिलाओं को उनको पीटते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल समेत सभी बड़े अधिकारी और भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ मौके पर है। स्थिति का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि धरने की रिपोर्टिंग कर रहे स्थानीय पत्रकार भी जान बचाकर वहां से निकल गए है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। फिलहाल हम इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। जानकारी मिलने पर अपडेट की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026