छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार आंदोलनकारी के लिए अच्छी खबर: जनसुनवाई निरस्त की प्रक्रिया शुरू करने का मिला आश्वासन

रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। बीते 12 दिसंबर से धरने पर बैठे ग्राम वासियों की मांग पर प्रशासन ने कदम उठाते हुए जिंदल पावर की जनसुनवाई को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज ग्राम वासियों का प्रतिनिधिमंडल, विधायक विद्यावती सिदार और प्रशासन की बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। आज दोपहर करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक यह बैठक चली।

दुर्गा प्रसाद अधिकारी (IAS) एसडीएम घरघोड़ा मीडिया को बयान देते हुए बताया कि विधायक विद्यावति सिदार और ग्राम वासियों के प्रतिनिधि मंडल को विश्वास में  लेकर बताया गया कि जनसुनवाई निरस्त की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही धरना स्थल पर बैठे लोगों और ग्राम वासियों से उन्होंने शांति और कानून व्यवस्था को हाथ में न लेने की अपील की भी की है।

क्या हुआ था जानिए शुरू से

आपको बता दें कि जिंदल पावर को तमनार क्षेत्र में गारे पालमा बेल्ट की कोल माइंस आमंत्रित हुई थी। जिसमें 14 गांव प्रभावित थे। ग्रामीण लगातार माइंस का विरोध कर रहे थे और जनसुनवाई निरस्त करने की मांग की जा रही थी। इसके पहले प्रशासन के द्वारा जनसुनवाई को 15-20 दिनों के लिए टाल दिया गया था। उसके 8 दिसंबर नई तारीख जनसुनवाई के लिए घोषित की गई। 

8 दिसंबर से 3 दिन पहले ही प्रस्तावित स्थल पर 14 प्रभावित गांवों के लोग जनसुनवाई के विरोध बैठे थे, वहीं प्रशासन द्वारा दूसरी जगह पर जनसुनवाई सम्पन्न करा दी गई। इस दौरान भारी पुलिस बल भी था। ग्रामीणों ने इस जनसुनवाई को फर्जी करार दिया और 12 दिसंबर से आर्थिक नाकेबंदी और धरना प्रदर्शन के साथ तमनार के सीएसपी चौक पर सैकड़ो की संख्या में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था।

इसी बीच कल शनिवार को पुलिस द्वारा धरना स्थल से कुछ दूरी आर्थिक नाकेबंदी को लेकर ग्रामीण और पुलिस के बीच कहा सुनी हुई। पुलिस का कहना था कि धरना स्थल पर आर्थिक नाकेबंदी है। यहां से औद्योगिक वाहनों को जाने दिया जाए। पुलिस करीब 30 40 लोगों को धमनार थाना ले आई। इसी दौरान एक औद्योगिक वाहन ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। जिसके बाद से लोग उग्र हो गया और आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थी।

रायगढ़ जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, कमिश्नर, आईजी जैसे बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। शाम होते ही पुलिस द्वारा हिरासत में लिए लोगों को छोड़ दिया गया। लोग भी वापस धरना स्थल पर पहुंच चुके थे। और आज ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल और प्रशासन के बीच बातचीत होनी थी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026