छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा: मामूली सी बात पर दोस्त ने उतारा मौत के घाट

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तमनार थाना क्षेत्र के खुदरीखार ब्रिक्स प्लांट के पास संदिग्ध हालत में मिले एक शव की पहेली को स्थानीय पुलिस ने मात्र 24 घंटों के अंदर सुलझा लिया। आपसी विवाद में गमछे से गला घोंटकर की गई इस हत्या के आरोपी दशरथ राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी

घटना की शुरुआत 1 अक्टूबर की सुबह हुई, जब 47 वर्षीय सुखमन निषाद अपने गांव कुंजेमुरा से मवेशी चराने निकले। शाम ढलने तक उनका घर न लौटना परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया।

ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो आरोपी दशरथ राठिया के घर के पीछे महुआ के पेड़ के नीचे सुखमन का शव पड़ा मिला। शव पर नाक-मुंह से खून बह रहा था और गले में गमछा लिपटा हुआ था, जो हत्या की ओर स्पष्ट इशारा कर रहा था।

मृतक

मृतक के भाई शिवचरण निषाद ने अगले दिन 2 अक्टूबर को तमनार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें हत्या की आशंका जताई गई।पुलिस ने तुरंत मर्ग कायम किया और जांच की कमान थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने संभाली।

मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड ने संदिग्ध दशरथ राठिया की ओर इशारा किया, जो जांच का महत्वपूर्ण क्लू साबित हुआ।

पूछताछ में पता चला कि सुखमन और दशरथ का पुराना परिचय था। दोनों नशे के आदी थे और सब्जी की खेती में साझेदारी करते थे। इसी साझेदारी को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दशरथ ने गुस्से में गमछे से सुखमन का गला घोंट दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026