छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टीचर ने की हाई स्कूल की छात्रा से अकेले में की शर्मनाक हरकत! स्कूल वालो ने दर्ज कराया मामला…

जशपुर। जिले से एक शर्मनाक कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां पर एक हाई स्कूल की छात्रा ने अपने ही स्कूल की एक टीचर के विरुद्ध छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। स्कूल जांच के उपरांत मामले को सही पाया गया और आरोपी शिक्षक के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरी घटना बीते 15 जनवरी की है । जानकारी के मुताबिक कुनकुरी विकासखंड के घटमुण्डा स्थित हाईस्कूल की एक छात्रा ने स्कूल के व्याख्याता के पद पर कार्यरत राजीव अम्बस्ट के विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। छात्रा द्वारा घटना के तुरंत बाद घटना की जानकारी स्कूल के प्राचार्य को दी गयी थी। प्राचार्य द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को घटना से अवगत कराए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच के लिए जिला कार्यालय से एक टीम गठित की गई।

जाँच में घटना की पुष्टि के बाद गुरुवार को जाँच प्रतिवेदन के आधार पर कुनकुरी थाने में व्याख्याता राजीव अम्बस्ट के विरुद्ध धारा 354(क )509,एवं पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है ।

कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि इस मामले की विभागीय जाँच होने के बाद स्कूल के शिक्षकों के द्वारा मामला पंजीबद्ध कराया गया है। मामले की जाँच और विवेचना की जा रही है। आरोपी का बयान लिया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026