छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ शहर में बिजली खम्भों पर केबल टीवी और इंटरनेट वायर का भयंकर जाल! बिजली विभाग को लग रहा लाखो का चुना !

रायगढ़। शहर की आवासीय कॉलोनियों व व्यावसायिक जगहों पर में सड़क किनारे बिजली खंभों पर गैरकानूनी तरीके से लोकल केबल टीवी और इंटरनेट सर्विस तार बिछाने का काम लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ बिजली वितरण व निगम से बिना अनुमति लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और लोकल टीवी वालो ने कई खंभों पर तारों का जाल बिछा है. जिससे कभी भी बिजली करंट फैलने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। साथ ही साथ ये विद्युत् विभाग को राजस्व का तगड़ा का चुना भी लगा रहे है.

आप ये जो बिजली की खम्भो पर तार का भयंकर जाल देख रहे है, ये आपके अपने शहर रायगढ़ का है. जिसे लोकल केबल टीवी और इंटरनेट सर्विस वालो ने फैलाया है. जानकारी के अनुसार ज्यादातर मामलो में जिसकी विद्युत् विभाग व निगम प्रशासन से किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गयी है। अनुमति नहीं लेने की स्थिति में ये लोग विद्युत् विभाग को प्रतिवर्ष लाखो का चुना लगा रहे है।

बाजार में ज्यादातर खंभे लोगों की दुकानों के बाहर लगे हैं। कही कही तार दुकान के आगे लटके हुए हैं। शहर में आवारा पशु भी घूमते हुए देखे जाते है. जिनका इन खंभों पर लटके तारो में फंसने वा करेंट की चपेट में आने का खतरा मंडराता रहता है. मगर विद्युत विभाग और निगम प्रशासन का इस ओर ध्यान ही नही है।

इस बारे जिम्मेदारों से बात करी तो उन्होंने बताया कि अब नोटिस जारी किया जाएगा! आपको बता दे जब भी कोई लोकल केबल टीवी और इंटरनेट सर्विस कंपनी अपनी सेवाओं का विस्तार के विद्युत खम्भों का इस्तेमाल करती है तो उन्हें विद्युत् विभाग से परमिशन लेना पड़ता है. जिसकी एवज में विद्युत् विभाग प्रति खम्भे 5 से 10 रूपए शुल्क के रूप में लेती है ,मगर रायगढ़ में बिना परमिसन के ही तार खींचे जा रहे है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026