छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भयानक सड़क हादसा: रफ्तार इतनी तेज कि दो टुकड़ों में बट गया ट्रेलर! ड्राइवर तो बच गया मगर हेल्पर की मौके पर ही मौत

रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की खबर निकल कर आ रही है। यहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेलर दो टुकड़ों में बट गया। घटना में ड्राइवर की जान तो बच गई मगर उसके हेल्पर की जान चली गई। घटना बीते बुधवार दोपहर 2:00 बजे की है।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा नरेश खलखो ने पुलिस को बताया कि वे मूलतः कोरबा के रहने वाले है और रायगढ़ में ग्राम बांधापाली में रहकर ड्रायवरी का करता है। उसका भतीजा आशीष  खलखों ग्राम बांधापाली के भवानी पटेल के ट्रेलर वाहन क्र. सीजी 12 एस 5146 के चालक सहयोग खलखो के साथ हेल्परी करता था। 24 अप्रैल को अदानी कोयला खदान से कोयला लोडकर राबर्टसन साईडिंग में ले जा रहे थे कि

तभी दोपहर करीबन 02.20 बजे उसे मोबाईल से सूचना मिला कि ग्राम बोजिया धुवापहरी रोड के पास ट्रेलर वाहन का एक्सीडेन्ट हो गया है. तब वह ग्राम बोजिया घटना स्थल पर जाकर देखा तो ट्रेलर वाहन रोड किनारे पलटा था एवं ट्रेलर वाहन का ड्राईवर सहयोग कुमार खलखो स्टेरिंग में दबा था और उसका भतीजा आशीष खलखो हेल्पर सीट तरफ दब गया था. जिसके कारण उसकी मौके में ही मौत हो गयी थी.

घटना के संबंध में मृतक के चाचा के लिखित आवेदन पर छाल थाना  में आरोपी ड्राइवर सहयोग खलखो पर 304 A के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026