छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महतारी वंदन योजना: विधायक उमेश पटेल के सवाल पर छत्तीसगढ़ की मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा ! देखें वीडियो..

नमस्ते रायगढ़! छत्तीसगढ़ सरकार की  महतारी वंदन योजना… या बीजेपी की छत्तीसगढ़ में किंग मेकर पॉलिसी! क्योंकि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को पकड़ा तो भाजपा ने मां का दामन थाम लिया! और माँ के नाम से बनी यह योजना छत्तीसगढ़ में मास्टर स्ट्रोक साबित हुई और बीजेपी जीत गई!

योजना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का विज्ञापन

वाकई यह बहुत अच्छी योजना है,  सरकर अगर अपनी आबादी के बारे में कुछ सोचती है तो वह बिलकुल जायज है और इसका  स्वागत भी है! लेकिन इसकी पॉलिसी सीधे-साधे आसान बोलचाल की शब्दों में ‘ किसी स्वार्थी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पॉलिसी में लिखे गये छोटे-छोटे अक्षरों में टर्म्स एंड कंडीशन जैसी है!’

आपको पता है महतारी वंदन योजना में सबसे खास बात क्या है ..? यह भावात्मक रूप से छत्तीसगढ़ की हर एक हर एक मां को प्रणाम करने वाली, उसका वंदन करने वाली योजना है.. लेकिन आपको पता हैं, सरकार ने इनडायरेक्टिली हर छत्तीसगढ़ में रहने वाली की हरेक मां (महतारी) के उम्र की भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। ठीक  उसी तरह ..जब तक आप नौकरी में रहते हैं तो आपको पूरी तनख्वाह मिलती है और रिटायरमेंट के बाद आपको सिर्फ पेंशन मिलती है! 

छत्तीसगढ़ सरकार में भी जब तक आप एक महिला है और एक मां के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी मंदिर योजना में रजिस्टर्ड है। तब आपको हर महीने हजार रुपए सरकार देगी लेकिन आपकी उम्र 60 साल की हो गई है तो.. आपको पेंशन योजना की तहत सिर्फ आपको ₹500 ही मिलेंगे।

विधायक उमेश पटेल के सवाल पर मंत्री महोदया का जवाब

भाजपा द्वारा देशभर में  खास करके झारखंड और ओडिसा चुनाव में इसका ढिंढोरा पीटने वाली इस योजना की लूकपोल सामने तब आई.. जब रायगढ़ जिले के खरसिया विधायक और पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल ने पूरे विधानसभा सदन के सामने उन्होंने महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से यह सवाल पूछा और सच बताएं तो इस वीडियो को देखने के बाद ही हमको छत्तीसगढ़ सरकार की इस चर्चित योजना का अद्भुत ज्ञान पता चला! उन्होंने जो कहा, और मंत्री महोदया ने जो जवाब दिया! उसको सुनने के बाद वाकई आपके पैर के नीचे से जमीन खिसक जाएगी! पूर्व मंत्री उमेश पटेल का विधानसभा में पूछा गया यह सवाल और उनका वक्तव्य वाकई सुनने के लायक है! सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को हम आपको नीचे दे रहे हैं..

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026