छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गुस्साये पति ने पत्नी के गले मे मार दी टांगी! बेटे ने दर्ज कराई F.I.R. ,जूटमिल पुलिस ने भेजा जेल

रायगढ़। ग्राम झलमला में रहने वाले अमन यादव (उम्र 22 वर्ष) द्वारा थाना जूटमिल में कल दिनांक 20 अप्रैल को आवेदन देकर उसके पिता रोहित यादव (उम्र 49 वर्ष) द्वारा उसकी मां दुर्गा यादव पर घरेलू झगड़ा विवाद को लेकर टांगी से मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

रिपोर्टकर्ता अमन यादव ने थाना आकर टीआई मोहन भारद्वाज को बताया कि 17 अप्रैल के दोपहर करीब 12:00 बजे इसकी माँ दुर्गा यादव और पिता रोहित यादव के बीच घरेलू बात को लेकर झगड़ा लड़ाई हो रहा था। जिसमें इसके पिता रोहित ने इसकी मां दुर्गा यादव के ऊपर टांगी से हमला किया जो इसकी मां के गले में चोट आया है।

आहिता दुर्गा यादव को ईलाज के लिए मेडिकल कालेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी द्वारा आहिता का मरणासन्न कथन के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी को प्रतिवेदन प्रेषित कर आहिता के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर से राय ली गई तथा आरोपित रोहित यादव पर अप.क्र. 194/2024 धारा 307 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

आरोपी ने घटना स्वीकार कर अपने मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त टांगी पेश किया जिसकी विधिवत जप्ती की गई है। आरोपी रोहित यादव को आज जूटमिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक अमृतलाल साहू और आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू की विशेष भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026