छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: निगम ने किया चार संस्थानों का किया गया नए सिरे से नापजोख! अब खुद नहीं निगम के हिसाब से देना होगा टैक्स !

रायगढ़। बुधवार को निगम ने शहर के चार बड़े संस्थानों से संपत्तिकर वसूली और नए सिरे से टैक्स फिक्सेसन का कार्य किया। दो अलग क्षेत्रों में नाप जोख का कार्य किया गया। अब इन संस्थानों को नए नाप जोख के आधार पर संपत्ति कर जमा करना होगा। निगम प्रशासन द्वारा शहर के बड़े संस्थानों से संपत्तिकर वसूली और नए सिरे से टैक्स फिक्सेसन का कार्य लगातार किया जा रहा है.

इनकी हुई नापजोख

निगम कमिश्नरसुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन बुधवार को सुबह और शाम दो अलग क्षेत्रों में नाप जोख का कार्य किया गया। सुबह के समय कबीर चौक स्थित सुश्री होटल से नाप जोख शुरू हुआ। सबसे पहले सुश्री होटल का नाप जोख किया गया। इसके बाद होटल के बगल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बिल्डिंग की लंबाई चौड़ाई नापी गई। इसी तरह थोड़ा सा और आगे ग्रामीण बैंक के बिल्डिंग का भी नाप जोख किया गया। इसके बाद राजप्रिय हॉस्पिटल के बिल्डिंग, पार्किंग स्पेस और संपूर्ण परिसर की लंबाई चौड़ाई नापी गई।

सभी संस्थानों द्वारा स्व विवरण के आधार संपत्ति कर जमा किया जा रहा था। इन संस्थानों को अब नए नाप जोख के आधार पर संपत्ति कर जमा करना होगा।

इसी तरह दोपहर के समय भगवानपुर स्थित किया शो रूम की बिल्डिंग, पार्किंग और ओपन स्पेस का नाप जोख किया गया। किया। शो रूम के संचालक द्वारा भी स्व विवरण के आधार संपत्ति कर जमा किया जा रहा था। अब नए सिरे से हुए नाप जोख के आधार पर टैक्स जमा करना होगा।

इस तरह बुधवार को चार संस्थानों का नए सिरे से नाप जोख किया गया। इसमें बताया गया की स्व विवरण से नए सिरे से हुए नाप जोख में भिन्नता होती है, तो इन संचालकों से अंतर की राशि पेनल्टी सहित जमा कराई जाएगी। कार्यवाही के दौरान निगम के इंजीनियर सहित राजस्व शाखा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026