छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डॉक्टर को हुआ शक़.. खुला हत्या का राज़! पोती ने बताया पापा ने ही दादा को मारा…

रायगढ़। जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अपने मृतक पिता को आरोपी बेटे के द्वारा खुद इलाज के लिए अस्पताल में ले गया था। बेटे ने बताया था कि पेड़ से गिरने के कारण उनके पिता को चोट आई है। डॉक्टर ने मुलाहिजा करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मामला संदिग्ध देखते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस जांच में हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस के अनुसार मामला

लैलूंगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्राम घियारमुडा लैलूंगा के खगेश्वर मांझी (62 साल) को उसके परिजन ईलाज के लिये सीएचसी लैलूंगा लेकर आये। डॉक्टर द्वारा चेक कर घायल खगेश्वर मांझी को मृत बताया गया। मृतक के बेटे रामलाल मांझी ने उस समय अस्पताल स्टाफ को यह बताया कि उसके पिता के पेड़ से गिरने से चोट लगी हैं। डॉक्टर ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर लैलूंगा पुलिस को सूचना दी।

शक हुआ तो घर पहुंची पुलिस

जांच में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक रामशंकर तिवारी अपने स्टाफ के साथ सीएचसी पहुंचे। मृतक के बेटे रामलाल मांझी से पूछताछ के बाद उसके साथ उसके घर गये। घरवालों से पूछताछ पर रामलाल की लड़की ने बताया कि 18 मार्च की रात उसके पिता और दादा खगेश्वर के बीच झगड़ा मारपीट हुई थी। जिसमें उसके पिता रामलाल ने लकड़ी के फाडी से दादा खगेश्वर को पीटा था। रामलाल मांझी से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने पिता की हत्या करना कबूल कर घटना का वृतांत बताया।

क्यों हुआ था दोनों के बीच झगड़ा..??

आरोपी रामलाल मांझी ( उम्र 35 वर्ष) बताया कि उसके पिता खगेश्वर मांझी घर के सामनों को बेच देता था । 18 मार्च को सुबह पिता घर के चावल को बेच रहा था। मना करने पर उसके पिता उसके साथ झगड़ा और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसने अपने पिता को लकड़ी के फाड़ी से मारा जिससे उनके सिर और हाथ पैर में चोट आई थी। उसके पिता मौके पर ही बेहोश हो गए। अगले दिन जब सुबह अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिरासत में लेकर भेजा जेल

घटना के संबंध में गांव के जागेश्वर मांझी के रिपोर्ट पर आरोपी रामलाल मांझी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी जप्त किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक आर.एस. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक टी.आर. खुंटिया, एएसआई चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी की प्रमुख भूमिका रही .

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026