छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में दिखा ‘ऑपरेशन शंखनाद’ का असर: ओडिशा बूचड़खाने भेजे जा रहे 16 गौवंश को पुलिस ने बचाया; एक तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़/लैलूंगा, 18 फरवरी 2026।  रायगढ़ जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’ पूरी सख्ती के साथ जारी है। इसी कड़ी में लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 16 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। ये मवेशी क्रूरतापूर्वक ओडिशा के बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक और आरोपी रबुल खान की तलाश जारी है।

घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, आमापाली से झगरपुर मार्ग के रास्ते मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम झगरपुर के पास घेराबंदी की।
मेन रोड पर मवेशियों को ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम देवानंद यादव (32), निवासी ग्राम आमापाली बताया। उसके कब्जे से 16 नग कृषक धन (गौवंश) बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

ओडिशा ले जाने की थी योजना

जब पुलिस ने आरोपी से मवेशियों के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी देवानंद ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी रब्बुल खान के साथ मिलकर इन मवेशियों को ओडिशा के बूचड़खाने ले जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए देवानंद यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी रब्बुल खान की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बरामद किए गए सभी 16 गौवंश का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित सलखिया गौशाला भेज दिया गया है, जहां उनके चारे-पानी की व्यवस्था की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 52/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

“जिले में नहीं होने देंगे तस्करी” – एसएसपी

इस कार्यवाही पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा, “जिले में एक भी गौवंश की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत मवेशी तस्करों पर पुलिस की यह कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।”

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026