छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ब्रेकिंग: अवैध हथियारों इंटरस्टेट गिरोह का रायगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश! सरगना भी गिरफ्त में.. दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद.. बिलासपुर गोलीकांड से भी जुड़े हैं तार! पढ़े डिटेल में

रायगढ़ : 16 दिसंबर की शाम जूटमिल पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध युवक को पिस्टल बंदूक के साथ पकड़ा गया था। आरोपी युवक नरेश उर्फ नानू यादव पिता नान्हे लाल यादव उम्र 26 साल साकिन धांगरडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ के कब्जे से एक 7.65 एमएम सिल्वर रंग देसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल जप्त कर आरोपी पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस चौकी जूटमिल में कार्यवाही कर आरोपी को जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

बिलासपुर गोली कांड से जुड़े तार

बीते सप्ताह बिलासपुर जिले में हुई गंभीर वारदात के बाद एसपी अभिषेक मीना द्वारा आरोपी से जप्त हथियार के संबंध में अवैध हथियार बेचने वाले सिंडिकेट, उनके सप्लाई चैन, पूरे संगठन का पता लगाने के निर्देश एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं साइबर सेल की टीम को दिया गया। पिस्टल के साथ पकड़े गये आरोपी नरेश उर्फ नानू यादव से विस्तृत पूछताछ किया गया। आरोपी नरेश उर्फ नानू यादव ने रायगढ़ निवासी यूसुफ हुसैन, चांदनी चौक बाबूपारा के पास से 1 पिस्टल और 3 राउंड को 8-9 माह पहले ₹50,000 में खरीदना बताया।

साइबर सेल की टीम आरोपी यूसुफ हुसैन की धरपकड़ के क्रम में चांदनी चौक बाबूपारा के युसूफ हुसैन के घर रेड किये आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार था। साइबर सेल प्रभारी आरोपी युसूफ हुसैन की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये अपने मुखबिर एवं स्टाफ लगाकर रखे थे कि कल दिनांक 21.12.2020 के शाम मुखबिर द्वारा आरोपी युसूफ हुसैन और उसके साथ एक व्यक्ति को रेल्वे स्टेशन के पास देखना बताया, तत्काल साइबर सेल और जूटमिल की टीम आरोपी और उसके साथी को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

आरोपी युसूफ हुसैन अपने साथ पकड़ा गये युवक का हथियारों का मुख्य सप्लायर एजाज उर्फ राजू निवासी पलामू झारखंड का रहने वाला बताये तथा दोनों पकड़े जाने के डर से रायगढ़ से कोलकात्ता और कोलकात्ता से बंग्लादेश की ओर फरार होने की योजना से रेल्वे स्टेशन पर आना बताये। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी युसूफ के पास 1 पिस्टल और 2 राउंड तथा आरोपी एजाज अंसारी के पास 1 पिस्टल और 3 राउंड मिला । दोनों को हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। जिनसे विस्तृत पूछताछ में अवैध हथियारों की खरीदी-बिक्री का खुलासा हुआ ।

आरोपी युसूफ हुसैन निवासी चांदनी चौक बाबूपारा रायगढ़ बताया कि पूर्व में ट्रैवलिंग एजेंसी में ड्रायवरी का काम करता था। आज से करीब डेढ़-दो वर्ष पहले ड्राइवरों के माध्यम से पलामू, झारखंड में रहने वाले एजाज अंसारी उर्फ राजू भाई के साथ जान पहचान हुआ । एजाज अंसारी उर्फ राजू से व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत होता था। आरोपी यूसुफ हुसैन बताया कि उसे जल्द रूपये कमाने थे। इसलिए उसने एजाज अंसारी उर्फ राजू को बोला था कि तुम्हारे तरफ पिस्टल कट्टा आसानी से मिल जाता है, जुगाड़ करो। तब एजाज पिस्टल, राउंड बेचने में राजी हो गया और हथियार बेचने अलग-अलग जगह बुलाता था। करीब 1 साल पहले एजाज अंसारी से पहली बार पिस्टल खरीदने डाल्टेनगंज गया। जहां 1 पिस्टल, 3 राउंड ₹50,000 में खरीदकर रायगढ़ लाया। जिसे रायगढ़ के नरेश उर्फ नानू यादव को बेच दिया था।

  उसके बाद इसी साल अक्टूबर 2022 में दोबारा डाल्टनगंज जाकर एजाज अंसारी से 1 पिस्टल और 16 राउंड खरीद कर लाया और अपने पास रखा था। पिस्टल के लिए ग्राहक नहीं मिल रहा था, इसी बीच प्रेम श्रीवास, बिलासपुर का रहने वाला जिससे दोस्त के जरिए परिचय हुआ था, राउंड खरीदने के बारे में इंटरेस्ट दिखाया जिसे 14 राउंड को प्रति राउंड ₹500-₹500 रूपये में सौदा तय कर बेचा था। नवंबर महीने में एक दिन प्रेम श्रीवास फोन कर बिलासपुर बुलाया, बिलासपुर जाने के बाद प्रेम प्रेम श्रीवास ने कपिल त्रिपाठी से मिलवाया था।

कपिल त्रिपाठी अपना घर परिवार का झगड़ा बताकर उसके भाई संजु त्रिपाठी का फोटो दिखाकर उसकी हत्या के लिए  8-10 लाख दूंगा बोला। तब उसे सोच कर बताऊंगा कहकर वापस रायगढ़ आ गया। उसके कुछ दिन बाद प्रेम श्रीवास वापस फोन किया और कहने लगा कि 2 सामान (पिस्टल और राउंड) की बेहद जरूरत है दिलवा दो ।

उसके कहने पर वापस एजाज अंसारी उर्फ राजू से संपर्क किया, 2 दिसंबर को एजाज सामान लेकर अम्बिकापुर बस स्टैंड के पास मिलूंगा बोला। तब प्रेम श्रीवास अपने एक साथी के साथ कार में रायगढ़ आया, रायगढ़ में उसके साथ अंबिकापुर गए। अंबिकापुर बस स्टैंड के पास एजाज अंसारी पहले से खड़ा था। एजाज अंसारी 2 नग पिस्टल और 10 राउंड प्रेम श्रीवास को ₹1,40,000 में बेच दिया। वहां से प्रेम श्रीवास और उसका साथी कार में बिलासपुर चले गए और रायगढ़ वाली बस में बैठकर रायगढ़ आ गया, एजाज अंसारी भी झारखंड चला गया।

 दोनों आरोपियों को पुलिस चौकी जूटमिल के आर्म्स एक्ट के आरोपी नरेश उर्फ नानू यादव से संबधित मामले में गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस के साथ समस्त जानकारी साझा किया गया है । एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल एवं पूरी सायबर सेल टीम, जूटमिल पुलिस की आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

1.युसूफ हुसैन पिता सादिक हुसैन उम्र 25 साल निवासी चांदनी चौंक, बाबूपारा वार्ड नं0 08 रायगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.)

2.एजाज अंसारी उर्फ राजू पिता मो. मिंया छोटा उम्र 25 साल निवासी ग्राम हरैयाखुर्द दुअम्बा थाना नावाजयपुर जिला पलामू (झारखंड)

पूर्व में गिरफ्तार –  आरोपी नरेश उर्फ नानू यादव पिता नान्हे लाल यादव उम्र 26 साल निवासी धांगरडीपा थाना कोतवाली रायगढ़

अब तक तीनों आरोपियों से जप्त हथियार

पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल, 5 राउंड, 3 मोबाइल बरामद किया है। अभी तक तीनों अपराधियों से हथियार जप्त जब्त किया गया है। और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।


                                              

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026