छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ब्रेकिंग: रायगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का मुख्य सरगना! कोलकाता से ऑपरेट करते थे कॉल सेंटर.. कई राज्यों में की है करोड़ों की ठगी! जानिए डिटेल में

रायगढ़ : गत नवंबर माह में एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना पुसौर के धोखाधड़ी मामले में रायगढ़ पुलिस की टीम कोलकाता के दमदम इलाके में संचालित कॉल सेंटर में दबिश देकर 8 युवक और 14 युवतियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया था। पुलिस की रेड के दरम्यान कॉल सेंटर का संचालक वरूण सिंह, उसकी पत्नी सलोनी प्रिया, उसका भाई रजनीश और रजनीश की पत्नी फरार थे।

आरोपियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया

डेढ़ महीने से थी पुलिस को तलाश

एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर विगत डेढ़ माह से पुसौर और सायबर सेल की टीम इन आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी। रायगढ़ पुलिस की सक्रियता को जानकर आरोपीगण अपने गृहग्राम बिहार और पश्चिम बंगाल के ठिकाने से फरार होकर लुक छिप रहे थे । पुलिस टीम उन तक ना पहुंचे इसलिए बड़ी चालाकी से शातिर आरोपीगण अपना यूज मोबाइल और सिम लगातार बदल रहे थे, और ज्यादातर मोबाइल बंद कर रखा करते थे।

रायगढ़ पुलिस के दबाव को देखकर लुक छिप रहे आरोपीगण अंततः फिर पश्चिम बंगाल आये जिन्हें दमदम इलाके में देखे जाने की सूचना रायगढ़ पुलिस को मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा सीएसपी रायगढ़ अभिषेक उपाध्याय तथा थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में साइबर सेल और पुसौर थाने की संयुक्त टीम का गठन कर कोलकाता आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया।

केश पर जानकारी देते हुए एसपी

सरगना अब भी था फरार

सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी वरुण सिंह के भाई रजनीश सिंह उर्फ गोरख और उसकी पत्नी मधु उर्फ गोली सिंह को हिरासत में लेने में सफल हुई, किंतु वरुण सिंह और उसकी पत्नी सलोनी सिंह फरार थे, और उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। अंतिम बार जिस मोहल्ले में उन्हें देखा गया था। वह काफी बड़ा एरिया होने से पुलिस टीम को आरोपियों की पतासाजी में परेशानी हो रही थी। इस केस में पूर्व से संलग्न सीएसपी अभिनव उपाध्याय उनके ठगी के तरीके और उनकी गतिविधियों से भलि.भांति परिचित थे।

वृंदावन के मंदिर में छुपा था सरगना

आरोपियों के वृंदावन मंदिर जाने की जानकारी सीएसपी अभिनव को थी जिसे लेकर सीएसपी रायगढ़ के साथ पुलिस टीम उस क्षेत्र के एक.एक कर सत्संग भवन, धर्मशाला और मंदिरों को चेक किए। इस दौरान एक मंदिर का कपाट बंद दिखा। पुलिस संदेह हुआ और पूरी टीम गोपनियता बरतते हुए मंदिर के पुजारी को अपने विश्वास में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों के परिसर के एक कमरे में छिपे होने की जानकारी पर टीम घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में वरूण सिंह अपने परिवारजनों के साथ कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती आसीमा रॉय को भी बड़ी जिम्मेदारी दिया था।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

आरोपी वरूण सिंह से मिली जानकारी पर पुलिस की एक टीम द्वारा दफ्ताबाद (कोलकाता) क्षेत्र से आरोपिया आसीमा रॉय को हिरासत में ली। पांचों आरोपियों को पुलिस टीम रायगढ़ लाकर थाना पुसौर के अपराध क्रमांक 357/2022 धारा 420,120 बी, 34 आईपीसी 66 (डी) आईटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर JMFC रायगढ़ के न्यायालय में पेश कर आरोपियों का 07 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ।

पांचों आरोपियों को पुलिस टीम रायगढ़ लाकर थाना पुसौर के अपराध क्रमांक 357/2022 धारा 420,120 बी, 34 आईपीसी 66 (डी) आईटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर JMFC रायगढ़ के न्यायालय में पेश कर आरोपियों का 07 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

ग्राफ़िक डिज़ाइनर था सरगना

कॉल सेंटर का मुख्य संचालक और ठगी का मास्टर माइंड आरोपी वरुण सिंह काफी पढ़ा-लिखा होने के साथ पेशे से एक ग्राफिक डिजाइनर है जिसके लिए फर्जी सर्टिफिकेट डिजाइन करना और उसके जरिए लोगों को धोखा देना बड़ा आसान काम था। आरोपी वरूण सिंह पूर्व में भी इस तरह के ठगी के कई कंपनियों में काम कर चुका था, जहां भी उसके फ्रॉड उजागर होने पर स्थानीय पुलिस उस पर कार्यवाही की थी, जिसके बाद वह दमदम (कोलकाता) इलाके में अपना स्वयं का कॉल सेंटर बनाया। जिसमें उसकी पत्नी सलोनी सिंह, उसका भाई रजनीश सिंह, रजनीश की पत्नी मधु सिंह और आसीमा राय को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दिया गया था।

कॉल सेंटर के बहाने देश भर से लोगों को ठगा

सभी स्थानीय युवक-युवतियों को कॉल सेंटर के जरिए देश के विभिन्न स्थानों में व्यक्तियों को कॉल कर टावर लगाने के नाम पर ठगी करने की योजना बताकर ठगा करते थे। कई राज्यों में लोग इनके के शिकार हुये हैं, अब तक दर्जनों एफआईआई संचालक वरूण सिंह व अन्य पर दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है तथा उनकी 10 करोड़ से अधिक रकम यह ठग गिरोह ठगी के जरिये प्राप्त कर चुका है।

दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर करवाता था पैसे

आरोपी वरुण सिंह अपने नाम के बैंक खातों में रूपये नहीं रखता था । उसने कॉल सेंटर में काम करने वाली आसीमा राय के नाम से बैंक खाता खुलवा कर ठगी के रकम उस खाते में प्राप्त करता था और बड़ी चालाकी से रुपए निकाल लेता था। आरोपिया आसीमा रॉय भी इस खाते का प्रयोग कर रुपए निकाला करती थी।

आरोपी ठगी से प्राप्त रकम से दमदम सुभाष नगर कोलकाता में 14 लाख  फ्लैट लेने तथा अपने पिता के नाम पर गांव में 7 बीघा जमीन 7 लाख रूपये में खरीदना और 8 लाख रूपये में हनुमान मंदिर बनाये जाने तथा अपने स्टाफ को दर्जिंग और थाईलैंड टूर कराने में करीब 10 लाख खर्च करने सहित अन्य चल-अचल सम्पत्ति खरीदी की जानकारी प्राप्त हुई है।

पुलिस ने जब्त किया सबूत

पुलिस टीम आरोपी वरुण सिंह से एक लाल रंग का बुलेट दुपहिया वाहन, 1 टेबलेट और 3 मोबाइल, उसकी पत्नी सलोनी सिंह से 1 मोबाइल, उसके भाई रजनीश से 1 मोबाइल,  रजनीश की पत्नी से 1 मोबाइल और आसीमा रॉय से 1 मोबाइल जप्त किया गया है । आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी पर आरोपिया सलोनी प्रिया के बैंक खाते में ₹80,000 होने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम वरुण सिंह के टेबलेट तथा आरोपियों के मोबाइल चेक किया जा रहा है।

आरोपियों से बरामद सामग्री

गिरफ़तार आरोपी –

1- सलोनी प्रिया सिंह पति वरूण सिंह उम्र 33 साल

2- मधु सिंह उर्फ गोली पति रजनीष सिंह उम्र 27 साल

3- वरूण सिंह पिता मंगल सिंह भूमिहर उम्र 39 साल

4- रजनीश सिंह उर्फ गोलक उर्फ रजनेश उर्फ गोलु उम्र 32 साल साकिनान मोतिहारी बुकानेकला पूर्वी चंपारण थाना पटाही जिला मोतीहारी बिहार हाल- साउथ रविन्द्रोनगर कोलकाता थाना दमदम जिला दमदम (पश्चिम बंगाल)

5- आसीमा राय पिता मोहम्मद मंसूर अली पति उम्र 30 साल साकिन दत्तारोड बागपारा अपोलो हास्पिटल के सामने थाना विधाननगर सीसी ब्लाक जिला नार्थ 24 परगना (पश्चिम बंगाल)

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026