छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बदलेगा रायगढ़ के वार्डो का नक्शा! सामान्य प्रशासन विभाग में जारी किया परिसीमन का आदेश..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में नवंबर/दिसंबर तक नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं, इससे पहले राज्य सरकार ने नए सिरे से वार्डों का परिसीमन करने का आदेश जारी कर दिया है, इसे लेकर नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की ओर से जिलों के कलेक्टर को आदेश जारी किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसव राजू एम. ने आदेश में कहा है कि, 2011 की जनगणना के बाद से जनसंख्या में वृद्धि हो चुकी है। इसे देखते हुए वार्डों का नए सिरे से परिसीमन किया जाना जरूरी है।

जहां 70 से कम वार्ड, वहां पर परिसीमन किया जाएगा। ऐसे में अब चुनाव से पहले निगमों, नगर पालिकओं और नगर पंचायतों का परिसीमन भी कराया जाएगा। रायपुर समेत जिन नगर निगमों में वार्डों की संख्या 70 है वहां परिसीमन नहीं होगा। इससे कम वार्ड वाले निकायों के वार्डों की सीमा नए सिरे से तथ होंगी। प्रदेश में 184 निकाय हैं। इनमें से 169 में ही चुनाव होंगे। बाकी 15 निकायों का कार्यकाल 2025 में पूरा होगा।

रायगढ़ के वार्डों का भी परिसिमन ठीक नहीं, अब होगा बदलाव

नगर निगम में 48 वार्ड है, वहां पर जो परिसमिन हुआ है, उसमें बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद ही सहमत नहीं है, अस्तुष्ट है। क्योंकि एक ही मोहों में एक तरफ का इलाके में एक वार्ड में है और सामने का हिस्सें दूसरे वार्ड में पड़‌ता है। इसे लेकर कई पेचिंदगियां आती है।

क्या होगा परिसीमन में

वार्ड की चारों दिशा से सीमाएं जांची जाएगी। वार्ड की जनसंख्या देखी जाएगी। उनमें मकान-दुकान की स्थिति। वहां रहने वाले लोगों की जाति अनुसूचित जाति-जनजाति के आंकड़ों को विभाग को भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर चार्ड के मुहाओं की आस-पास के छोटे वार्ड में जोड़कर उनका वार्ड नंबर बदला जा सकता है।

इस बार मेयर को आम जनता चुनेगी !

नगरीय निकाय चुनाव में इस बार प्रत्यक्ष रूप से मेयर का चुनाव हो सकता है। प्रदेश के डिप्टी उट और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साथ ने इसकी ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि, लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद नगरीय निकाय चुनाव कैसे हों, इस पर निर्णय करेंगे। सभी एंगल पर विचार करने के बाद ही इस पर फैसला लेंगे हमारी सरकार नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026