छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बड़ी गाड़ी वाले सावधान: हाईवा चोरी की बड़ी साजिश का मास्टर माइंड ड्राइवर! पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में दबोचा!

रायगढ़, 18 अप्रैल। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अडानी पावर प्लांट से हाईवा चोरी की कोशिश कर रहे चालक की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। फिल्मी स्टाइल में पीछा कर वाहन समेत आरोपी को धर दबोचा गया।

सूत्रों के अनुसार, बिहार निवासी और अडानी पावर प्लांट में पदस्थ सुपरवाइजर मणीकांत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि हाईवा क्रमांक JH12F-0681, जो कंपनी में किराए पर चल रही थी, उसे चालक महादेव पासवान मरम्मत के बहाने लेकर गया और फिर लौटकर नहीं आया। जब कंपनी को शक हुआ तो पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

इसके बाद कंपनी स्टाफ और पुलिस की घेराबंदी ने पूंजीपथरा-घरघोड़ा-लैलुंगा मार्ग पर महादेव को वाहन समेत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पैसों की तंगी से जूझ रहा था और इसी वजह से हाईवा चुराकर भागने की योजना बनाई थी।

पुसौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल और उनकी टीम की सजगता काबिले तारीफ रही। उनकी मुस्तैदी से एक बड़ी चोरी की साजिश पर समय रहते पानी फिर गया।

चोरी, पीछा, गिरफ्तारी – एकदम फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी इस वारदात ने इलाके में मचा दी हलचल!

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026