छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ स्टेडियम में तीन-चार सालों से नहीं हुई स्टेडियम कमेटी की बैठक! मनमानी तरीके से कार्य एवं बढ़ी हुई फीस की शिकायत… कलेक्टर ने लिया संज्ञान

  • कलेक्टर बुलाएंगे स्टेडियम समिति की बैठक
  • खेल संघ के पदाधिकारियों व खिलाडिय़ों ने की मुलाकात

रायगढ़। स्टेडियम कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को कलेक्टर से मुलाकात कर स्टेडियम में चल रही गतिविधियां एवं स्टेडियम कमेटी की बैठक के संबंध में बात की। जिसको लेकर कलेक्टर ने जल्द ही बैठक बुलाने संबंधी आश्वासन दिया। कमेटी के सदस्य उपेन्द्र गौतम, रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि स्टेडियम के संचालन के लिए रायगढ़ स्टेडियम समिति का गठन किया गया है। लेकिन स्टेडियम कमेटी की बैठक पिछले तीन-चार वर्षों से नहीं हुई है। बहुत सारे निर्णय बिना कमेटी के बैठक के लिए जाने से स्टेडियम कमेटी के सदस्यों एवं खेलसंघों के बीच भारी नाराजगी हैं। इसी बात को लेकर बड़ी संख्या में अनेक खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाडिय़ों ने कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रखी। सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में हुई बातचीत के दौरान कलेक्टर ने बातों को गंभीरता से सुना और स्टेडियम कमेटी की बैठक जल्द बुलाने की बात कही।

मनमानी तरीके से कार्य एवं बढ़ी हुई फीस की शिकायत

समिति के सदस्यों ने बताया कि स्टेडियम में सभी प्रकार के खिलाड़ी खेलने आते हैं। जिसमें ज्यादातर मध्यमवर्गीय एवं निम्न मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चे हैं। वे अपनी प्रतिभा को निखारने एवं खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने के लिए आते है। लेकिन पिछले 6 से 8 माह में स्टेडियम आने वाले खिलाडिय़ों से अधिक फीस वृद्धि करके मांग की जा रही है। इसमें बैडमिंटन, क्रिकेट, ताईक्वांडो आदि खेल शामिल है।

समिति का कहना है कि स्टेडियम कमाने का जरिया नहीं हो सकता। पूर्व में भी स्टेडियम का संचालन होता रहा है। ऐसे में अभी खिलाडिय़ों पर राशि का दबाव बनाना सही नहीं है। यह भी आपत्ति जताई गई है कि रायगढ़ के वरिष्ठ एवं नामचीन खिलाड़ी रायगढ़ स्टेडियम कमेटी के सदस्य है। लेकिन यह केवल दिखाने के लिए ही कमेटी बनी है। सालों से न तो इसकी बैठक हो रही है न ही किसी प्रकार की सहभागिता ली जा रही है। इसको लेकर सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, खिलाडिय़ों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है। सभी ने उम्मीद जताई है कि कलेक्टर सभी मामलों का संज्ञान लेकर खिलाडिय़ों के हित में जल्द ही रायगढ़ स्टेडियम कमेटी की बैठक बुलाकर फैसला लेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026