छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पूंजीपथरा से घरघोड़ा तक सड़क निर्माण की गति धीमी.. इसे बढ़ाई जाए: कलेक्टर रानू साहू

  • सड़क निर्माण के लिए वर्किंग साइट्स बढ़ाएं-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू
  • कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने ली सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

रायगढ़, 27 दिसम्बर। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क निर्माण कार्य में संलग्न विभागों एवं ठेकेदारों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि सड़क निर्माण की गति बढ़ाने अतिरिक्त टीम लगाएं और वर्किंग साइट बढ़ाएं, जिससे काम जल्द पूरा हो। निर्माण कार्य में कही भी बाधा आती है अथवा लॉ एंड ऑर्डर का मामला होता है तो तत्काल सूचित करें, ताकि समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडे भी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर की बैठक

कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पूंजीपथरा से घरघोड़ा तक सड़क निर्माण की गति धीमी है इसे बढ़ाई जाए। इसके लिए उन्होंने ठेकेदार को वर्किंग साइट बढ़ाने के लिए कहा। ईई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि धरमजयगढ़ से जामपाली मार्ग में निर्माण कार्य चल रहा है, इसमें 13 किमी में डामरीकरण पूरा हो गया है। वहीं धरमजयगढ़ से आगे पत्थलगांव रोड पर भी अलग अलग पैच में काम शुरू किया गया है। घरघोड़ा से जामपाली तक भी कार्य चल रहा है। इसके साथ ही घरघोड़ा से छाल तक सड़क निर्माण में डब्ल्यूएमएम स्टेज पर है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन सड़कों में अलग-अलग स्तर के कार्य हो रहे हैं।

रायगढ़ जिला कलेक्टर की बैठक

कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि सड़कें गुणवत्तापूर्ण बननी चाहिए इसके लिए अच्छी क्वालिटी का मटेरियल उपयोग करें। जहां भू-अर्जन का इश्यू नही है, वहां काम की स्पीड बढ़ाएं। सभी अपने साप्ताहिक टारगेट को पूरा करें। निर्माण कार्यों में रूकावट आ रही है तो संबंधित विभागीय अधिकारी को शीघ्र सूचित करें, ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सके। सभी निर्माण विभागों के इंजीनियर्स अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का रेगुलर अपडेट संबंधित एसडीएम को दें। इस दौरान ठेकेदारों ने बताया कि कुछ स्थानों में मटेरियल की कमी के कारण कार्य धीमा हो रहा है। जिस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने माइनिंग ऑफिसर को मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा, साथ ही सड़कों के निर्माणधीन हिस्सों में वाहनों की आवाजाही को मैनेज करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर की बैठक

इस अवसर पर ज्वाइंट कलेक्टर व जिला परिवहन अधिकारी श्री दुष्यंत रायस्त, ईई पीडब्ल्यूडी श्री आर.के.खाम्बरा, जिला खनिज अधिकारी श्री योगेंद्र सिंह सहित निर्माण कार्यों में संलग्न विभागीय अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026