छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बैंक कर्मी से लूटपाट करने वाले जूटमिल पुलिस की गिरफ्त में! भेजा जेल

16 मार्च, रायगढ़। जूटमिल थाना क्षेत्र में 11 मार्च की रात भारतीय स्टेट बैंक, कोतरारोड में सर्विस मैनेजर के पद पर कार्यरत सुमन टोप्पो (37 वर्ष के साथ लूटपाट की घटना हुई। बैंक बंद करने के बाद वे अपने घर सावित्री नगर कॉलोनी, जूटमिल लौट रहे थे, तभी दुर्गा चौक से मेहर गली होते हुए नाले के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

बदमाशों ने मारपीट कर उनके पास मौजूद पर्स, 800 रुपये नकद, दो ATM और दो क्रेडिट कार्ड, कार की आरसी, आधार व पैन कार्ड, बैंक के मुख्य द्वार व लॉकर की चाबियां और अन्य दस्तावेज लूट लिए। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

12 मार्च को रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की और रितेश सूर्यवंशी (19) निवासी गांधीनगर और नवरत्न रात्रे (20) निवासी सराईभद्दर दुर्गा मंदिर के पास को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया और बताया कि लूट के पैसे आपस में बांटे, 300 खर्च कर दिए। पुलिस ने शेष ₹500, बैंक से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, पेन कार्ड और बैग बरामद कर लिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाना जूटमिल के अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 309(4),309(6) बीएनएस के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, जिससे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026