छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में थमा नहीं है क्षेत्रवाद का जहर: अमित बघेल, विजय राजपूत, टिल्लू शर्मा के बाद एक और युवक ने की समाज विशेष के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी! FIR दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल..

रायगढ़। रायपुर से निकला क्षेत्रवाद के जहर का असर रायगढ़ में आए दिन देखने को मिल रहा है। ताजा मामले में इसी विवाद से ग्रसित एक ग्रामीण युवक को सोशल मीडिया में सिंधी समाज के आराध्य के बारे में अनर्गल टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। सिंधी समाज के लोगों के द्वारा आपत्ती दर्ज किए जाने के बाद 2 घंटे के भीतरी रायगढ़ पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार लिया। इसको मिलाकर यह 10 दिनों के भीतर रायगढ़ जिले में यह तीसरा मामला है। जहां क्षेत्रीयता के आधार पर एक दूसरे के समाज के आराध्य देवता के खिलाफ विवादित टिप्पणी की जा रही है।

10 दिन के भीतर तीसरा मामला

आपको पता दे कि रायगढ़ पुलिस के द्वारा पहले भी ऐसे ही एक मामले में विजय राजपूत उर्फ  बिज्जू सिंधी की गिरफ्तारी की गई थी और उसे जिला बदर भी किया गया। इस मामले में उन्होंने सतनामी समाज के आराध्य संत गुरु घासीदास के बारे में विवादास्पद शब्दों का इस्तेमाल किया था और इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

पुलिस सिरसत में विजय राजपूत

ऐसे ही एक मामले में चंद्रकांत उर्फ टिल्लू शर्मा पर भोजपुरी समाज के आपत्ति के बाद FIR दर्ज की गई। एक हफ्ते बाद भी टिल्लू शर्मा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वही एक डिजिटल मीडिया को दिए टेलिफोनिक इंटरव्यू में उसने पुलिस और समाज को ही निशाना बनाया। फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की शिथिलता का फायदा उठाकर अग्रिम जमानत में जुगत में लगा है।

टिल्लू शर्मा के खिलाफ FIR और भोजपुरी समाज का विरोध

विवाद की जड़

विगत दिनों सिंधी और अग्रवाल समाज के आराध्य देव के लिए रायपुर छत्तीसगढ़ के जोहर पार्टी के मुखिया अमित बघेल द्वारा अभद्र टिप्पणियां की गई थी। जिसे लेकर दोनों समाज के लोगों द्वारा रायगढ़ में अमित बघेल के खिलाफ FIR की मांग की गई थी। इसके एक हफ्ते बाद दोनों समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से हजारों  की संख्या एसपी ऑफिस के सामने धरना  दिया गया था। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में पहले से ही अमित बघेल के खिलाफ पहले ही FIR दर्ज हो चुकी है। फिलहाल इतने विरोध और प्रदर्शन के बाद भी रायगढ़ पुलिस द्वारा अमित बघेल के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

ताजा मामला

इसी बीच थाना गुरुवार शाम को कोतरा रोड़ क्षेत्र के एक युवक ने अपने फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया में साई श्री झूलेलाल भगवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसकी जानकारी सिंधी समाज के युवक सुनील तीर्थानी को मिली। उनके द्वारा अपने वरिष्ठ समाज के लोगों को बताया तो, लगभग दो दर्जन से अधिक लोग रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल से मिलने पहुंचे और उस युवक की शिकायत दर्ज कराई। जहां तत्काल रायगढ़ एसपी ने साइबर सेल प्रभारी अनिल विश्वकर्मा तथा कोतरा रोड़ थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को निर्देश दिया।

पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद कोतरा रोड़ पुलिस ने आरोपी युवक पर BNS की धारा 299, 196, 352, 302 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक मनमोहन बघेल

पुलिस की पूछताछ पर उसने अपना नाम कि मनमोहन बघेल उर्फ रिंकु उम्र 25 साल जो कि कोतरा गांव का निवासी है। उन्होंने आकर बताया कि अपने सोशल मीडिया एकाउंट से सिंधी समाज के अराध्य देव झूलेलाल के बारे में कमेंट बाॅक्स पर अभद्र टिप्पणी की थी, साथ ही सिंधी समाज को लेकर गाली-गलौज लिखा गया था। शुक्रवार को कोतरा रोड़ पुलिस ने मनमोहन बघेल को न्यायालय में पेश किया गया। जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026