छोड़कर सामग्री पर जाएँ

याद रखेगी पब्लिक रायगढ़ में 2026 की होली: क्योंकि बुरा ना मानो ये सिर्फ भाजपा वालों की होली है!

रायगढ़। फिलहाल रायगढ़ में ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। अब आप कहेंगे कि हमने खबर की शुरुआत मुहावरे से क्यों की? इसकी बहुत बड़ी वजह है जनाब! रायगढ़ में होली का पूर्व-उत्सव सिर्फ और सिर्फ भाजपा कार्यालय में मना, बाकी शहर की गलियां और चौक-चौराहे सूने रहे। और जिसने भी उत्सव मनाने की जुर्रत की, वहां रायगढ़ पुलिस पहुंच गई। इसकी शुरुआत हुई डिग्री कॉलेज के हमारे बच्चों से!

क्या क्रिमिनल और उद्दंडियों का शहर रायगढ..?

होली के एक हफ्ते पहले से अखबारों और पुलिस की प्रेस विज्ञप्तियों को देखकर ऐसा माहौल बना दिया गया मानो रायगढ़ वाकई क्रिमिनल और उद्दंडियों का ही शहर हो! प्रशासन ने संदेश दिया कि लोग होली के नाम पर हुड़दंग मचाते हैं, इसलिए सख्ती जरूरी है। इस सख्ती के खौफ से बदमाश-गुंडे तो दूर, आम आदमी भी सकते में आ गया।

आखिर चार दिन पहले ही डिग्री कॉलेज के बच्चों ने ‘अपराध’ टाइप से कुछ कर दिया था! कानूनन एसडीएम की परमिशन के बिना उन्होंने छुट्टी से पहले होली मिलन समारोह के नाम पर गाना-बजाना कर लिया था। बाप रे बाप… दिन दहाड़े साउंड बॉक्स बजा दिया!

‘अपराध’ इतना बड़ा था कि चक्रधर नगर पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। मामला मीडिया में हाईलाइट हो गया, जिसके वीडियो देखकर हम और आप सब सकते में थे।

इंस्टा लिंक

यूट्यूब मीडिया लिंक

घबराई जनता और सत्ताधारियों को ‘स्पेशल छूट’

इस पूरी घटना और प्रशासन के सख्त पहरे का आम आदमी के मन में ऐसा खौफ बैठा कि किसी चौक-चौराहे तो दूर, शायद ही किसी कॉलोनी में भी होली की मस्ती में डीजे या साउंड बॉक्स बजता दिखा हो।

​लेकिन, डीजे या साउंड बॉक्स बजा और महफिल सजी… तो सिर्फ भाजपा कार्यालय में! सोशल मीडिया में उसका वीडियो भी तगड़े से वायरल किया गया। वो भी रात के वक्त, दिन में नहीं! हो सकता है कि उन्हें एसडीएम ने परमिशन दी हो, लेकिन अगर एक आम आदमी वो कागज मांगने जाए, तो दावे के साथ कहा जा सकता है कि नहीं मिलेगा! यह बात अलग है कि खबर चलने के बाद आनन-फानन में बैकडेट का कागज बना दिया जाए।

लेकिन मामला जो भी हो, इस बार यह स्पष्ट साबित कर दिया गया कि एक आम आदमी और सत्ताधारी दल के आदमी के बीच एक बड़ा फर्क है। फिलहाल रायगढ़ में चल रही इस वास्तविक स्थिति और दोहरे रवैये को देखकर यही कहा जा सकता है कि…

“बुरा ना मानो, ये सिर्फ भाजपा वालों की होली है!”

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026