छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में कंपनियों का राज, सिस्टम का आशीर्वाद: जमीन के गलत मुवावजे के खिलाफ आवाज उठाई तो डाल दिया जेल में! 6 घंटे से थाने के सामने परिवार और ग्रामीणों का धरना..

रायगढ़। रायगढ़ में इन दिनों गजब खेल हो रहा है, कंपनियों को सरकारी प्रोटेक्शन में लूट की छूट है। अगर इन कंपनियों के खिलाफ कोई आंदोलन या आवाज उठाता है तो , उसको अंदर डाल दो, अगर वह आपके काम में रुकावट डालता है, अगर वह कंपनी जिंदल और अडानी की है, तो पूरा सिस्टम लगा दो! यह बात हम नहीं बोल रहे हैं, आज रायगढ़ में कोतरा रोड थाने के सामने शाम 5:00 बजे से धरने पर कुछ लोग बैठे हुए हैं, संभवत ग्रामीण है, उन्होंने जो कैमरे के सामने बोला; यह वाकई इस बात को स्पष्ट करता है।

अपने बच्चों के साथ पति के लिए थाने के सामने बैठी एक मां और पत्नी

इसके पहले आप यह वीडियो देखिए। इस वीडियो में एक मां अपने गोद में अपने बच्चे लेकर बैठी है! और एक बूढी मां पूरी कहानी बता रही है। वीडियो के पहले हम आपको एक शॉर्ट डिस्क्रिप्शन देते हैं,

थाने के सामने डंडा धारी पुलिस और उनके सामने पीड़ित परिजन

दरअसल रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के माननीय विधायक पूर्व मंत्री उमेश पटेल और वर्तमान वित्त मंत्री माटीपुत्र ओपी चौधरी के गृह क्षेत्र  से जुड़ा हुआ मामला है। जहाँ ग्राम गेजामुड़ा के करीब 28 किसान अडानी की रेलवे लाइन परियोजना से प्रभावित हैं। जिनके जमीन गई, उन्हें मुआवजा सही तरीके से नहीं मिला। एक बंदा जिसका नाम ऋषि पटेल है. उसने आवाज उठाई और आज अंजाम यह हुआ कि पुलिस ने परिजनों को बिना बताए उसे जेल में डाल दिया है। वह आज पुलिस द्वारा जिंदल स्टील में बुलाया गया था, सूत्रों का कहना है कि 2:00 बजे पुलिस उठाकर ले गई और परिजन बोलते हैं कि उसे किडनैप कर लिया गया। विश्वस्त्र सूत्रों के मुताबिक फिलहाल अभी वह जेल में है। परिजन 4 घंटे से थाने के सामने धरने पर हैं।

देखिए पीड़ित की मां का वीडियो

इस बारे में एक और सनसनीखेज बात पता चली है कि इस गिरफ्तारी के पीछे  सबसे बड़ा कारण यह है कि आजकल में वहां एक बड़ा आंदोलन होने वाला है, जिसे कुचलने की तैयारी की जा रही है। ये इस प्लान की पहली सीढ़ी है।

ऋषि के भाई शशि पटेल का आरोप है कि ऋषि को दोपहर 2 बजे जेएसपीएल (JSPL) प्लांट में ‘गेट पास में दिक्कत है’ का झांसा देकर बुलाया गया था. शाम 5 बजे से बुजुर्ग मां, पत्नी और बच्चे सहित पूरा परिवार कोतरा रोड थाने के सामने धरने पर बैठा है, लेकिन पुलिस का कोई भी अधिकारी उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है.

बाकी आज जो हो रहा है, आप देख लीजिए, जनता जनार्दन है, आज उनकी तो कल आपकी भी बारी होगी। आखिर आपके ही वोट से तो सरकार बनी है।

जब हम एक एसी में सो रहे हैं तब वह इंसाफ के लिए सड़क पर हैं

फिलहाल हम जब यह खबर पढ़ रहे होंगे, तब हम बिस्तर में एसी में लेटे होंगे और वह इंसाफ के लिए सड़क पर बैठे हैं। वैसे तो आपको यकीन हो चुका है कि आप लोग कुछ नहीं कर सकते मगर, अगली बार वोट देने के पहले, ऐसी सरकार, ऐसे प्रतिनिधि चुनने से पहले, आप इस बात को जहन में जरूर रखिएगा, कि आप क्या कर सकते है. .?

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026