छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हाई वोल्टेज मौत का राज़: तार चोरी में गई जान, दोस्त बने कातिल! धरमजयगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई में चार गिरफ्तार, दो फरार

रायगढ़, 17 अप्रैल:
धरमजयगढ़ के गेरसा गांव में 26 मार्च को हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। रेलवे के हाई वोल्टेज खंभे से बिजली तार चोरी के प्रयास में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी, लेकिन इस हादसे के पीछे जो सच्चाई सामने आई, वो और भी चौंकाने वाली है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक के ही साथी उसे खतरनाक काम में जानबूझकर उतार कर मौत के मुंह में धकेल दिए।

चोरी नहीं, बना कातिलाना षड्यंत्र!
33 वर्षीय दिनेश साहू, जो खुद एक बिजली मिस्त्री था, अपने दोस्तों के साथ मिलकर तार चोरी की योजना बना रहा था। लेकिन साथियों ने ये जानते हुए कि खंभे में हाई वोल्टेज करंट है, उसे चढ़ाकर तार कटवाया, जिससे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई।

धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – चार आरोपी गिरफ्त में
पुलिस ने वायर कटर और अन्य सबूतों के साथ तेजी से जांच की और 105, 303(1), 62, 3(5) बीएनएसएस के तहत गैर इरादतन हत्या और चोरी का मामला दर्ज किया। धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम की अगुवाई में चार आरोपियों –

  1. मनोज साहू,
  2. नरेश साहू,
  3. चंदन सारथी, और
  4. प्रमोद साहू
    को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पिकअप वाहन का मालिक नवधाराम पटेल अब भी फरार है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी, पुलिस का दबिश अभियान तेज
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, एएसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अब पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026