छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मामूली सी बात पर बेटे ने मां को पिट पीटकर मार डाला! बाप ने बताई पुलिस को सच्चाई…

30 अप्रैल रायगढ़। जिले के कापू थाना के अंतगर्त ग्राम धौराडांड़ में एक बेटे ने मामूली विवाद में अपनी माँ की डंडे से पिट पिटकर हत्या कर दी. घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पति और आरोपी के पिता ने खुद थाने जाकर इसकी जानकारी दी. उसने बताया कि महुआ बटवारा को लेकर बेटे ने मां के साथ मारपीट की थी. जिससे आयी गंभीर चोट से महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि कल 29 अप्रैल की सुबह थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को ग्राम धौराडांड़ में एक महिला की हत्या को सूचना प्राप्त हुई। थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम धौराडांड़ पहुंचे। जहां सुखलाल बैगा के मकान में ढरको बाई बैगा (55 वर्ष) का शव पड़ा मिला।

घटना के संबंध में मृतिका का पति चमरू राम बैगा (60 वर्ष) ने बताया कि उनका बेटा लड़का जनेव सिंह बैगा (30 वर्ष) अपनी पत्नि के साथ अलग रहता है। ये लोग खेत के महुआ को बीनने के बाद आपस में महुआ का बटवारा नहीं किये थे। 28 अप्रैल को महुआ बटवारा को लेकर जनेव बैगा और उसकी मां ढरको बाई के बीच झगड़ा लड़ाई हुआ था।

रात को खाना खाकर सब अपने-अपने कमरे में सोये थे। रात करीब 11.00 बजे जनेव सिंह बैगा द्वारा महुआ बटवारा की बात को लेकर लकड़ी का डंडा से ढरको बाई से मारपीट कर रहा था, बीच बचाव किये तो जनेव राम घर से भाग गया। मारपीट से ढरको बाई के सिर पर आयी गंभीर चोंट से कुछ देर बाद ही ढरको बाई बैगा की मौत हो गई।

रिपोर्टकर्ता चमरू राम बैगा के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर आरोपित जनेव राम बैगा के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपित की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया. जिससे पूछताछ कर आरोपित के मेमोरेंडम पर पांच लकड़ी का डंडा जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया। आज आरोपित जनेव राम बैगा को कापू पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026