छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के हुंडई शोरूम के सर्विसिंग यार्ड से हुई कार की चोरी का खुलासा… शोरूम का मेंटेनेंस सुपरवाइजर, सिक्योरिटी इंचार्ज समेत तीन आरोपी गिरफ्तार. ..

रायगढ़ : जिले के थाना कोतरारोड़ अंतर्गत भगवानपुर स्थित हुंडई शोरूम में सर्विसिंग के लिए आई हुंडई ग्रैंड I 10 कार को बीते 21 दिसंबर की रात्रि अज्ञात चोर सर्विसिंग यार्ड से चोरी कर ले गये थे, शातिर आरोपियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे की नजर से बचने के लिए सुनियोजित तरीके से शोरूम तथा सर्विसिंग सेंटर में लगे सीसीटीवी ऑफ करके गाड़ी को यार्ड से चोरी करना प्रारंभिक जांच में पता चला।

जिस पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने एसपी अभिषेक मीना तथा एडिशनल एसपी संजय महादेवा के दिशा निर्देशन पर मुखबीर लगाकर कार्यवाही करते हुए शोरूम के मेंटेनेंस सुपरवाइजर आरोपी अंकित गुप्ता को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ कर चोरी की गई कार को बरामद किया गया है । चोरी के इस खेल में आरोपी अंकित गुप्ता के साथ सर्विस सेंटर का सिक्योरिटी इंचार्ज तथा आरोपी अंकित गुप्ता का दोस्त भी इंवॉल्व थे। जिन्हें गिरफ्तार कर चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कल 22 दिसंबर को भगवानपुर स्थित हुंडई शोरूम के सर्विस सेंटर मैनेजर शेख मोहम्मद अताउल्लाह निवासी भानु प्रताप कॉलोनी मधुबन पारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ द्वारा थाना कोतरारोड़ में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि शोरूम में 21 नवंबर को एक हुंडई ग्रैंड आई- 10 स्पोर्ट सीजी 13 ए.सी 1521 सर्विस के लिए आई थी जो अन्य गाड़ियों के साथ यार्ड में खड़ी थी।

कल सर्विस सेंटर के कर्मचारियों का ध्यान आई- 10 कार पर गया तो यार्ड से गाड़ी गायब थी । सर्विस मैनेजर तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को बताकर थाने रिपोर्ट करने पहुंचा । थाना कोतरारोड़ में पुलिस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वाहन चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी कोतरारोड़ उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सर्विसिंग सेंटर से वाहन चोरी से अवगत करा कर, चोरी किए गए वाहन की कार्यवाही में जुट गए । प्रारंभिक जांच में ही थाना प्रभारी सर्विस सेंटर में कार्यरत सभी स्टाफ को संदेह पर रखते हुए उनकी गतिविधियों के संबंध में नजर रखा गया। जानकारी में पता चला कि मेंटेनेंस सुपरवाइजर अंकित गुप्ता निवासी आमगांव थाना तमनार का दोस्त जो उसी के गांव में रहता है

जानकारी में पता चला कि मेंटेनेंस सुपरवाइजर अंकित गुप्ता निवासी आमगांव थाना तमनार का दोस्त जो उसी के गांव में रहता है , गोवर्धन सेठ का नियमित रायगढ़ आना जाना है और चोरी की घटना को जिस क्षेत्र में देखा गया है । थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा तत्काल अंकित गुप्ता को हिरासत में लिया गया जिससे कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के साथ यार्ड से वाहन चोरी करना कबूल किया।

आरोपी अंकित गुप्ता ने बताया कि उसने अपने साथी गोवर्धन सेठ और सर्विस सेंटर के सिक्योरिटी इंचार्ज योगेश दास महंत को वाहन चोरी का प्लान बताया, जिसमें तीनों राजी हो गये। सिक्योरिटी इंचार्ज योगेश दास महंत वाहन चोरी में साथ देने के एवज में ₹30,000 लिया और उसी ने घटना दिनांक को शोरूम, सर्विसिंग सेंटर की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे ऑफ कर गोवर्धन सेठ को हुंडई कार यार्ड से चोरी करने में मदद किया, जिसके बाद तीनों आरोपी ने वाहन चोरी कर भाग गए थे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उपनिरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक संजीव पटेल तथा साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत पंडा की भूमिका रही है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के द्वारा चोरी की गई वाहन हुंडई ग्रैंड आई- 10 स्पोर्ट कार सीजी है। ,

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए हुए अंकित गुप्ता पिता चेतन गुप्ता उम्र 19 साल (शोरूम मेंटेनेंस सुपरवाइजर) , गोवर्धन सेठ पिता टूबुर्ज सेठ उम्र 23 साल (आरोपी अंकित गुप्ता का दोस्त) , (शोरूम सिक्योरिटी इंचार्ज) , आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026