छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चौकीदार ही निकला चोर! गोदाम में किया हाथ साफ.. 24 घंटे में गिरफ्तार

रायगढ़। जिले की पुसौर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में चौकीदार को गिरफ्तार किया है चौकीदार पर गोदाम मालिक ने आरोप लगाया था कि उसने इसके गोदाम से भारी मात्रा में एलुमिनियम वायर चोरी किया है पुलिस को 24 घंटे में ही आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।

इस मामले में पुसौर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल पवन चौधरी (31 साल) निवासी कोड़ातराई द्वारा बीते रात उसके FCI गोदाम तेतला के पास स्थित इलेक्ट्रिक गोदाम से करीब 30 किलो एलुमिनियम वायर की चोरी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुसौर पुलिस मामले में अज्ञात आरोपी पर नकबजनी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्टकर्ता द्वारा उसके यहां पूर्व में काम करने वाले चौकीदार शुभम कुमार पर चोरी का संदेह व्यक्त किया था।

चोरी के सामान के साथ हिरासत में चौकीदार

मामले में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा संदेही शुभम कुमार की पतासाजी के साथ ग्राम तेतला, लोहरसिंह और आसपास गांव के बीट पुलिस कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में माल मुल्जिम की पतासाजी का निर्देश दिया गया। शीघ्र ही पुसौर पुलिस के हाथ संदेही शुभम आया। जिसे गोदाम से वायर चोरी करने के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर स्थानीय दो लड़कों के साथ गोदाम से वायर चोरी कर गोदाम के पास ही झाड़ियों में वायर को छिपा कर रखना बताया।

आरोपी शुभम कुमार कन्नौजिया पिता दुखीराम कन्नौजिया उम्र 21 साल निवासी नुरापुर थाना कोठी जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश के मेमोरंडम पर चोरी गया 30 किलोग्राम एलुमिनियम वायर बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपी से मिली जानकारी पर अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम दबिश दिया गया जो फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी शुभम को आज नकबजनी के अपराध में ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर प्रकरण में माल मुल्जिम पतासाजी में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक शंभु पाण्डेय, आरक्षक प्रकाश गिरी, किर्तन यादव की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026