छोड़कर सामग्री पर जाएँ

परेशान मां पहुंची रायगढ़ साइबर सेल, चंद मिनटों में दुर्ग से ढूंढ निकाला सायबर सेल ने गुम हुए बेटे को..

बेटे के बिन बताए चले जाने पर परेशान मां पहुंची साइबर सेल, सायबर सेल ने महिला के गुम बेटे को चंद मिनटों में ढूंढ निकाला।

गुम युवक की जांच में रायगढ़ और दुर्ग पुलिस के बीच दिखा कमाल का कार्डिनेशन, गुम युवक का लोकेशन शेयर करते ही 10 मिनट के भीतर युवक तक पहुंची पुलिस।

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने इस बारे में बताया कि कल शाम स्थानीय महिला साइबर सेल आकर साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय को बताई कि उसका बेटा सुबह से बिना बताए कहीं चला गया है, इतनी देर तक कभी बाहर नहीं रहता । महिला को परेशान और चिंतित देख डीएसपी अभिनव ने जल्द उनके को ढूंढ निकाले का आश्वासन दिये और एसपी दिव्यांग पटेल को संपूर्ण वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया ।

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पश्चात बिना वक्त गंवाये साइबर सेल ने गुम युवक का मोबाइल डिटेल पर उसका लोकेशन ट्रेस किया गया जो दुर्ग था । डीएसपी अभिनव ने साइबर सेल दुर्ग के प्रभारी को संपर्क कर गुम युवक की पतासाजी में सहयोग हेतु कहा गया, करीब 10 मिनट के भीतर ही साइबर सेल दुर्ग ने युवक को अपने कब्जे में लिये और साइबर सेल रायगढ़ के पुलिसकर्मियों से बात कराये। गुम युवक की मां वहां खड़ी यह सब देख रही थी, जिसके बाद वो चिंता मुक्त हो गई।

महिला और उसका बेटा

आज महिला, गुम युवक और घर के सदस्यगण जिला पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करने मिठाई लेकर साइबर सेल आये । महिला बताई कि उनकर लड़का 12वीं के बाद आईआईटी की तैयारी कर रहा है, कुछ घरेलु बातों को लेकर डांट फटकार किए थे जिससे नाराज होकर सुबह से कहीं चला गया था, परिवार के सभी लोग काफी चिंतित थे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक, डीएसपी साइबर सेल और उनके स्टाफ को तत्काल कार्यवाही पर साधुवाद दिया गया।

साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने परिजनों को कहा गया कि बच्चों से मित्रता पूर्वक व्यवहार रखें एवं किसी प्रकार का भी अनावश्यक मानसिक दबाव ना बनाएं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026