छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर से बैग उड़ा ले गए चोर: देखें CCTV फुटेज

रायगढ़: रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक उठाईगिरी की घटना सामने आई, जिसमें दो अज्ञात बदमाशों ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चुरा लिया। गनीमत रही कि पीड़ित ने बैग में रखी नकदी को पहले ही बैंक में जमा कर दिया था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया और बदमाशों के हाथ केवल चेकबुक और पासबुक ही लग सके। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। जिससे आप नीचे देख सकते हैं।

जानते हैं मामले को थोड़ा डिटेल में

जानकारी के अनुसार, गेरवानी गांव निवासी नटराज डनसेना इंडेन गैस का ग्रामीण वितरण संचालित करते हैं। हमेशा की तरह सोमवार को भी वे गैस संग्रहण की राशि लेकर एसबीआई की मुख्य शाखा पहुंचे और रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार को रामनिवास टॉकीज रोड पर खड़ी कर मोबाइल चार्जर खरीदने के लिए एक दुकान पर गए। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर बैग उठा ले गए।

यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब नटराज डनसेना वापस लौटे तो उन्होंने कार का शीशा टूटा हुआ और बैग गायब पाया। उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि बैग में नकदी नहीं थी, क्योंकि उसे पहले ही बैंक में जमा कर दिया गया था। बैग में केवल चेकबुक और पासबुक रखे थे, जिन्हें बदमाश लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026