छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया और रायगढ़ में चोरी: खरसिया पुलिस किया खुलासा! टोपी और गमछे के छककर में पकड़ा गया चोर..

रायगढ़। पुलिस चौकी खरसिया की टीम द्वारा पिछले माह चंदन तालाब रोड़ भगत कॉलोनी में अमन अग्रवाल के घर हुई चोरी मामले के आरोपी को चोरी की शत प्रतिशत मसरूका के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से खरसिया और रायगढ़ क्षेत्र से नकदी समेत चोरी की करीब 11 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरातों की बरामद की में पुलिस को सफलता मिली है। एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया गया।

सुने मकान में चोरी को लेकर रिपोर्टकर्ता अमन अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल निवासी चंदन तालाब रोड़ भगत कॉलोनी खरसिया द्वारा 24 जनवरी को पुलिस चौकी खरसिया में आवेदन देकर उसके घर से 22 जनवरी की रात कोई अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने की अंगुठी, पेण्डल सेट, चैन, कंगन, चांदी का पायल, बिछिया, बच्चे का चांदी का कडा और नगदी रकम ₹25000 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में नकबजनी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी के नेतृत्व में माल मुल्जिम की पतासाजी के लिए चौकी खरसिया के सहायक उप निरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती, प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्री, अशोक देवांगन, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, सोहन यादव, मुकेश यादव की टीम बनाकर लगाया गया।

अपराध पंजीबद्ध के बाद से ही पुलिस टीम लगातार घटनास्थल के पास तथा खरसिया शहर में लगे विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। घटना दिनांक के एक फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति टोपी पहने, मुंह को गमछे से छुपाया हुआ देखा गया। फुटेज में संदेही की पहचान स्पष्ट नहीं होने से पुलिस टीम द्वारा मुखबीरों से जानकारी जुटाई गई।

आज मुखबीर सूचना के आधार पर आज संदेही आकाश जायसवाल निवासी शिवा नगर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे रायगढ़ को हिरासत में लिया गया जिसे फुटेज के बारे में जानकारी देकर 22 जनवरी की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ करने पर संदेही आकाश जायसवाल खरसिया और रायगढ़ में चोरी का अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी जगह कार्यक्रम हो रहा था।

उसने प्लानिंग कि इस दिन सभी कार्यक्रम में व्यस्त होंगे तभी वारदात को अंजाम देगा और उसी उद्देश्य से 22 जनवरी को खरसिया जाकर उसने चंदन रोड तालाब स्थित एक पक्के मकान का गेट को राड से तोड़कर अलमारी का लाकर खोलकर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम ₹25000 की चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा आरोपी आकाश जायसवाल ने रायगढ़ के सीएमओ ऑफिस के सामने भगवानपुर के पास 14 जनवरी के रात एक पक्के मकान में सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम करीब ₹15000 की चोरी करना स्वीकार किया है और सोने-चांदी के जेवरात को घर में छुपा कर रखना और नगद रूपये को जुए में हार जाना बताया।

चोरी का सामान

आरोपी आकाश जायसवाल उम्र 28 साल निवासी शिवा नगर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे थाना कोतवाली के रायगढ़ स्थित मकान से सोने चांदी के जेवरात 11 नग सोने की अंगूठी, 02 नग सोने का पेंडल सेट, 02 नग सोने की चैन, 02 नग सोने का कंगन, 03 जोड़ चांदी के पायल, बिछिया, बच्चे का तीन जोड़ी चांदी का कड़ा नकदी 7000 रुपए जुमला करीब जुमला कीमती 11 लाख रुपए का माल बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे आज ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक सौरभ द्विवेदी के नेतृत्व में माल मुलाजिम की पतासाजी में सहायक उपनिरीक्षक पृथ्वीराज मोहंती, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, अशोक देवांगन, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चंद्रा, सोहन यादव और मुकेश यादव की विशेष भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026