छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG चुनाव में होगी बॉर्डर पर नजर! छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के पांच सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर व एसपी की हुई बैठक

  • निर्वाचन को लेकर झारसुगुड़ा में हुई अंतर्राज्यीय उच्च स्तरीय बैठक
  • छत्तीसगढ़ और ओडिसा के 5 सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर-एसपी हुए शामिल
  • कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार हुए सम्मिलित
  • सीमावर्ती राज्य नियंत्रण कक्ष से जुड़ेगे ये जिले, सीमा पर चौकसी व सुरक्षा को लेकर समन्वय से होगा कार्य

रायगढ़। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर आज छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के पांच सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर व एसपी की कानून व्यवस्था और निर्वाचन के संचालन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक झारसुगुड़ा कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में रायगढ़ के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार भी शामिल हुए। बैठक में रायगढ़ के साथ सारंगढ़-बिलाईगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़ और सुंदरगढ़ जिले के कलेक्टर एसपी शामिल हुए।

बैठक

सीमावर्ती इन जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्वाचन के दौरान अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा और निगरानी के लिए रणनीति बनाने को लेकर गहन चर्चा हुई। जिससे सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही निर्वाचन के दौरान अंतरर्राज्यीय सीमा से पैसों तथा शराब के परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए उपायों पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ और ओडिसा राज्य के सीमावर्ती थाने मे वायरलेस सेट ऑपरेटर के मध्य सतत् संचार कर सूचना का आदान-प्रदान करने पर चर्चा की।

बैठक

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि आगामी निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती जिलों का आपसी सहयोग व समन्वय बेहद अहम है। इस दौरान कलेक्टर सिन्हा ने उड़ीसा सीमा से लगे मतदान केन्द्रों पर विस्तृत चर्चा करते हुए यहां निगरानी व सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रबंध के बारे में बात रखी। सभी जिलों के कलेक्टर व एसपी ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु सहमति जताते हुए चेकपोस्ट व अन्य आवागमन के रास्तों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। बैठक के दौरान सीमा जांच बिन्दुओं तथा सीलिंग प्वाईंट के साथ आदतन अपराधियों व निगरानी बदमाशों की सूची उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान की गई। इस मौके पर सीमावर्ती राज्य नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सतत् संपर्क बनाने व आवश्यक सूचना के आदान-प्रदान को लेकर प्रत्येक जिले में व्यवस्था बनाने की बात रखी गयी।

बैठक

बैठक में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, झारसुगुड़ा की कलेक्टर अबोली सुनील नरवणे व पुलिस अधीक्षक परमार स्मित परषोत्तम दास, बरगढ़ कलेक्टर मोनिषा बनर्जी व पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सहाय मीणा, सुंदरगढ़ कलेक्टर डॉ.गवाली पराग हरसद व पुलिस अधीक्षक प्रत्युष दिवाकर शामिल हुए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026