छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अग्रिम जमानत के लिए पहुँचे थे कोर्ट! पुलिस ने पहले तीनो को पहले ही धर दबोचा!

रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस द्वारा मारपीट मामले में पिछले पांच महीने फरार चले रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपीगण को आज अग्रिम जमानत की जुगत में न्यायालय परिसर की ओर घूमते देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार किया।

आरोपियों के विरूद्ध 06 नंवबर 2023 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्टकर्ता उतरा कुमार पटेल निवासी ग्राम भेंगारी, थाना घरघोड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05 नंवबर को उसके भांजे का छट्ठी कार्यक्रम गांव में था। जिसमें कीर्तन भजन के लिये साउंड सिस्टम लगाये थे।

रात करीब 02.30 बजे गांव के दीपक पटेल, रोशन पटेल, प्रकाश यादव, दशरथ यादव घर आये और साउण्ड सर्विस वाले संजय पटेल को साउंड सिस्टम चलाने बोले। जिसे उसने मना किया तो चारों संजय पटेल से गाली गलौच कर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे। घर के लोग बीच बचाव करने आये तो उन्हें भी आरोपियों ने मारपीट किया।

रिपोर्टकर्ता उतरा कुमार पटेल के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 520/2023 धारा 452, 294, 506, 323, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। थाने में अपराध कायम होने के बाद से आरोपीगण फरार हो गये थे।

प्रकरण की विवेचना में साक्ष्य अनुसार धारा 452 भा.द.वि. हटाई गई और धारा 458 भा.द.वि. जोड़ा गया तथा मारपीट में शामिल रहे आरोपी (1) दीपक पटेल पिता केशव पटेल उम्र 24 साल (2) प्रकाश यादव पिता भरोस यादव उम्र 22 साल (3) दशरथ यादव पिता मसतराम यादव उम्र 45 साल सभी निवासी भेंगारी, थाना घरघोडा जिला रायगढ़ को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026