छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्लांट में वेल्डर और फीटर के काम की आड में चुरा रहे थे शहर से बाइक! कोतरा रोड पुलिस ने किया पर्दाफाश! 07 बाइक के साथ 3 गिरफ्तार!

  • सक्रिय बाइक चोरों को पकड़ने में कोतरारोड़ पुलिस को मिली सफलता
  • चोरी की 07 मोटर सायकल के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
  • प्लांट में ठेकेदार के अधीन वेल्डर और फीटर के काम की आड में चुरा रहे थे शहर से बाइक
  • शातिर चोर बाइक के लाॅक खोलने में माहिर, पुलिस को मिले हैं आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड

रायगढ़, 25 जून। बाइक चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एसपी  दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के संपत्ति संबंधी अपराधों में चालान हुए आरोपी तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।

इसी परिपेक्ष्य में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर लगाकर चोरी की बाइक में माल-मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी कि थाना कोतरारोड़ क्षेत्र से 20 जून को एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो सीजी 13 एक्स 4228 चोरी हुई थी।

मामले में थाना कोतरारोड में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध  धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माल मुलाजिम पतासाजी दौरान घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकला गया।

फुटेज में दिख रहा है संदेही के फोटोग्राफ्स थाना प्रभारी अपने मुखबिरों को शेयर कर स्टाफ के साथ संदिग्ध के पतासाजी में जुटी हुई थी। तभू मुखबिर से चोरी मोटरसाइकिल पैशन प्रो को ग्राम उच्चभिट्ठी में रहने वाला राकेश कुमार चंद्रा चोरी कर छिपाकर रखे होने की सूचना दिया।

तत्काल कोतरारोड़ पुलिस द्वारा किरोड़ीमल नगर आजाद चौक के पास संदेही राकेश कुमार चंद्रा को हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर अपने साथी अखिलेश कश्यप के साथ 07 बाइक चोरी करना बताया।

जिसमें एक जिंदल पार्किंग पतरापाली में पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG13 AX 4228 को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी राकेश कुमार चंद्रा ने 03 बाइक अपने पास और 02 बाइक को उसका साथी अखिलेश कश्यप तथा चोरी के 02 बाइक को उसके गांव के चाचा मनोज कुमार चंद्रा के पास बिक्री करने हेतु रखना बताया।

कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार चंद्रा के कब्जे से मोटर साइकिल पैशन प्रो सीजी 13 एक्स 4228, एक बजाज पल्सर और एक HF Deluxe मोटर सायकल की जप्ती की गई है।

आरोपी राकेश चंद्रा से मिली जानकारी पर पुलिस ने अखिलेश कश्यप को गणेश चौक किरोड़ीमल नगर उसके किराए मकान पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया। अखिलेश कश्यप से एक लाल रंग का हीरो सीडी डीलक्स और एक लाल काला रंग का पल्सर बाइक की जप्ती की गई है।

इसके बाद पुलिस टीम आरोपी मनोज कुमार चंद्रा के निवास पर दबिश दिया आरोपी से एक बाइक यामाहा R15 और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल सीजी 13 आर 9373 को उसके घर से बरामद कर जप्त किया गया है।

आरोपियों की संख्या एक से अधिक होने तथा आरोपी मनोज चंद्रा द्वारा चोरी की संपत्ति रखने पर प्रकरण में धारा 34, 411 आईपीसी विस्तारित किया गया । आरोपियों से चोरी की कुल 7 बाइक बरामदकरने में पुलिस को सफलता मिली है । आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

(1) राकेश कुमार चंद्रा डोरीलाल उम्र 18 साल साकिन गलगलाडीह थाना जैजेपुर जिला सक्ती हाल मुकाम उच्चभिट्ठी थाना कोतरारोड़
(2) अखिलेश कुमार कश्यप पिता हरगोविंद कश्यप हाल मुकाम किरोड़ीमल नगर कोतरारोड़ जिला रायगढ़ मूल निवास कुलिकोटा ग्राम जोबी थाना नैला जिला जांजगीर, चांपा
(3) मनोज चंद्रा पिता मनहरण लाल उम्र 37 साल ग्राम गलगलाडीह थाना जैजपुर जिला सक्ती

आरोपियों की पृष्ठभूमि और वाहन चोरी का तरीका-

आरोपी राकेश कुमार चंद्रा तथा अखिलेश कुमार कश्यप स्थानीय प्लांट में ठेकेदार के अधीन वेल्डर और फीटर का काम करते थे । दोनों रायगढ़ से बाइक चोरी कर आरोपी राकेश कुमार के रिस्तेदार चाचा मनोज चंद्रा जो पूर्व में बोलेरो वाहन चोरी में चालान हुआ है के माध्यम से चोरी बाइक खपाते थे। दोनों आरोपी बाइक बड़े शातिर तरीके से लाॅक को तोड़कर और व्हीकल स्टार्ट पांइट शॉर्ट कर स्टार्ट कर लिया करते थे।

बरामद बाइक

(1) मो. सा. फैशन प्रो सीजी 13 एक 4228 कीमत ₹70000/- (2) एक बजाज पल्सर, इंजन नंबर DHZWDE53936, चेचीस नंबर MD2A11CZXDWE09608 कीमत 75.000/-
(3) HF Deluxe चेचिस नंबर MDZHACO43P9J55037 इंजिन नंबर HA11EBPQ9JO9959 है जिसका कीमत 75.000/-
(4) एक लाल काला रंग का हीरो कंपनी का सीडी डीलक्स, चेचिस नंबर MBLHAMAZG9195079 इंजन नंबर HA11EKG9J15288 कीमती 60000 रुपए
(5) एक लाल काला रंग का पल्सर, चेचिस नंबर MD2A11CY8JWA39746 इंजन नंबर DHYWJA43067 कीमत ₹60000
(6) यामाहा कंपनी का R15 चेचिस नंबर MEIRG6716L0029937 कीमत ₹12000
(7) एक हीरो होंडा मो. सा. CG13R9373

इनकी रही भूमिका

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर चोरी के बाइक के आरोपियों की पताशाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक कुसुम केंवट, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, प्रेम सिदार आरक्षक संदीप कौशिक, संजीव पटेल, साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत पंडा एवं रविंद्र गुप्ता की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026