छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एक महीने में तीस पर्सेंट आठ महीने पैसा डबल: लालच में आकर धनकुबेरों ने गवाए करोड़ो! बीकॉम पास मात्र 24 साल का मास्टरमाइंड शिवा! जीता है लक्जरी लाइफ, शानदार गाड़ियों का है काफिला!

सारंगढ़। शेयर मार्केट और क्रिप्टो करंसी में पैसा लगाकर हर महीने 30 फीसदी मुनाफा और आठ महीने पूरे होने पर रकम दोगुना करने का लालच देकर दो करोड़ रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टर माइंड शिवा साहू समेत मिथलेश साहू , झगेश साहू , सूर्यकांत साहू , बिंदा साहू पर 420-IPC, 34-IPC, 406-IPC, 409-IPC मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि सारंगढ़ जिले के सरसींवा थाने के रायकोना गांव के 23 साल के युवक शिवा साहू ने साथियों के साथ मिलकर सक्ती के एक युवक से दो करोड़ ठगे हैं। मामले को लेकर सरसींवा थाने में पिछले कई दिनों से हंगामा हो रहा है। ग्रामीणों की मानें तो ठगी की रकम 5 करोड रुपए से अधिक हो सकती है। सरसींवा थाने में शिकायत देते हुए सक्ती के सौरभ अग्रवाल ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय करता है। जनवरी 2024 में वह जैजैपुर गया था। यहां उसकी मुलाकात बिंदा साहू से हुई।

बिंदा रायकोना के शिवा के लिए काम करता है। बिंदा ने सौरव को बताया कि शिवा शेयर मार्केट और क्रिप्टो करंसी में पैसा लगाकर जबरदस्त मुनाफा कमा रहा है। उसके पास कई निवेशक हैं। निवेश की गई राशि के बदले वह 30% राशि देता है और आठ महीने में जमा की गई रकम को दोगुना करके देता है। इसके बाद सौरभ, बिंदा साहू और नरेंद्र साहू के साथ 10 जनवरी को रायकोना शिवा साहू के पास पहुंचे। यहां दफ्तर में निवेशकों की भीड़ लगी थी। सौरभ अपने साथियों के साथ शिवा से बात करके लौट आया। 16 जनवरी को शिवा से फोन पर बात हुई और नकदी पैसा लेने पर सहमति बनी।

17 जनवरी की रात नौ बजे सौरभ खरसिया के तरुण साहू सरिया के दीपक अग्रवाल कंचनपुर के कमल, जैजैपुर के माइकल साहू और विश्वजीत खांडेकर के साथ सरसींवा जैजैपुर रोड पहुंचा। यहां सभी दोस्तों से रकम इकट्‌ठा करके सौरभ ने शिवा के कहने पर झगेश साहू को दे दी। 22 फरवरी को शिवा साहू अपने एजेंटों के साथ जैजैपुर स्थित एजेंट बिंदा साहू के घर पहुंचा। यहां सौरव अपने सभी दोस्तों के साथ आया, उसने रकम का 30 फीसदी मुनाफा मांगा तो शिवा ने इनकार कर दिया। तब उसे समझ में आया की धोखाधड़ी हुई है।

शानदार लक्जरी लाइफ

फैंसी नंबर वाली गाड़ियों का काफिला शिवा साहू के पास रायकोना में तीन घर हैं। पुश्तैनी मकान को तोड़कर उसने बंगला बनाया है। एक घर में वह फर्नीचर का शोरूम बनाए हुए है। तीसरे घर में बड़े प्राइवेट बैंक जैसा दफ्तर बना हुआ है। इसने आसपास के गांव में बाकायदा एजेंट नियुक्त किए हुए हैं जो निवेशकों को फंसा कर इसके पास लाते हैं।

शिवा के परिवार के पास 15 से अधिक गाड़ियां हैं। इसमें लग्जरी कार, एसयूवी, ट्रैक्टर आती हैं। इसमें आठ गाड़ी गाड़ियों में फैंसी नंबर है, जो ट्रिपल 9 से शुरू होते हैं। वह गांव या आसपास में बीएमडब्ल्यू समेत कई गाड़ियों का काफिला लेकर चलता है। सड़क किनारे खड़े होकर लोग उसका अभिवादन करते हैं।

और बड़ी हो सकती है ठगी की रकम

बताया जा रहा है कि सौरभ ने भले ही दो करोड रुपए की ठगी की रिपोर्ट लिखाई लेकिन यह रकम और भी बड़ी हो सकती है। दरअसल एफआईआर कराने पर राशि का स्रोत और सबूत बताना होगा। सौरभ ने शिवा को नकद रुपए दिए बड़ी राशि को एक नंबर में दिखाने के लिए उसने अपने दोस्तों से रुपए लेकर देने की बात कही। सौरभ के अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने शिवा के झांसे में आकर उसे राशि दी है।

एमकाम ड्राप आउट है मुख्य आरोपी

बढ़ई परिवार का एमकॉम ड्राप आउट बन गया जालसाज गांव के लोगों ने बताया कि शिवा साहू 24 साल का है। उसका परिवार बढ़ई का काम करता है। बीकॉम पास करने के बाद एमकॉम प्रीवियस ईयर में आर्थिक तंगी की वजह से शिवा ने आगे की पढ़ाई नहीं की। कोरोना के दौरान उसे चिटफंड कंपनी बनाकर निवेश का कारोबार करने का आइडिया सूझा। उसने यह गोरखधंधा शुरू कर दिया। वह छोटे निवेशकों को हर महीने 30% राशि देता था।

शिव साहू के गांव रायकोना के लोगों का कहना है कि शिवा छोटे निवेशकों के साथ बड़े निवेशकों से पैसा लेता था। बड़े निवेशकों से ली गई राशि में से ही वह छोटे निवेशकों को मुनाफा बताकर 30 फीसदी राशि दे देता था। बड़े निवेशकों को 8 महीने में रकम दोगुनी करने की बात कह कर टालता था।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026