छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बावली कुआं बलवा कांड में बापू नगर के तीन और युवक गिरफ्तार..

रायगढ़। शहर के बावली कुआं मोहल्ले में बापू नगर के कुछ बदमाश लोगों के द्वारा दो घरों में घुसकर जमकर मारपीट की गई थी और मोहल्ले में उत्पात मचाया गया था। घटना बीते 31 जनवरी रात की थी। इसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई थी। इस मामले में बापू नगर के कुछ युवकों का झगड़ा बावली कुआं के रहने वाले एक युवक से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद यह पूरी घटना घटित हुई। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और आज इस बलवा की घटना में शामिल अन्य तीन युवकों को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया है।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को बापुनगर के कुछ युवको ने बावलीकुआं मोहल्ले में जाकर दो घरों में घुसकर घरवालों से गाली गलौच, मारपीट कर उत्पात मचाये थे। मारपीट की घटना को लेकर श्रीमति सुमित्रा निषाद और श्रीमति ननकी बाई महंत के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 31 जनवरी के रात्रि करीब 10.00 बजे बापुनगर के अभय सोना, श्रीकांत गन व उनके साथी घर के अंदर घुस कर तुम्हारा बेटा कहां है, उसे बाहर निकालो.. कहकर घरवालों से गाली गलौच और मारपीट किये थे । आरोपियों पर क्रमश: अप.क्र. 91, 92/2023 का अपराध दर्ज कर अपराध विवेचना दरम्यान आरोपी अभय सोना, श्रीकांत गन और सावन बेहरा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था ।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि अपराध की जांच में मारपीट की घटना में बापुनगर के मनीष सांडे, सागर बरेठ और सत्यम महानंद के भी शामिल होने के साक्ष्य मिले थे। संदेही फरार थे। जिन्हें कल हिरासत में लेकर लिया गया। जिन्हें प्रार्थिया द्वारा पहचान कराया गया है। जिसके बाद तीनों आरोपी – मनीष सांडे उम्र 22 साल, सागर बरेठ उम्र 24 साल, तुषार महानंद उम्र 24 साल तीनों निवासी बापुनगर थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026