छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अब तक पच्चास! डेथ लाइन तक रायगढ़ के लिए 24, धरमजयगढ़-7, खरसिया-10 एवं लैलूंगा के लिए 9 प्रत्याशियों ने भरा दम..! जाने कौन कहा से..? 2 नवंबर तक है नाम वापसी का समय..

  • जिले के चार विधान सभाओं के लिए 50 अभ्यर्थियों ने जमा किया नामांकन
  • रायगढ़ के लिए 24, धरमजयगढ़-7, खरसिया-10 एवं लैलूंगा के लिए 9 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
  • 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा, 2 नवम्बर है नाम वापसी की अंतिम तारीख, 17 नवम्बर को होगा मतदान

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2023। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए जिले की चार विधानसभाओं हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक कुल 50 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किये है। जिनमें लैलूंगा से 9, रायगढ़ से 24, खरसिया से 10 एवं धरमजयगढ़ विधानसभा से 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर है एवं आगामी 17 नवम्बर 2023 को मतदान होगा।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा से 9 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

लैलूंगा

मनीषा गोंंड (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे), विद्यावती सिदार (इंडियन नेशनल कांग्रेस), सुनीति सत्यानंद राठिया (भारतीय जनता पार्टी), श्री अजय कुमार पंकज (हमर राज पार्टी), श्री रघुवीर राठिया (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी), श्री श्रवण भगत (बहुजन मुक्ति पार्टी),श्री अशोक कुमार भगत (निर्दलीय), श्री भजन सिदार (निर्दलीय) एवं श्री महेन्द्र कुमार सिदार (निर्दलीय) शामिल है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ से 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल

रायगढ़

इनमें श्रीमती गोपिका गुप्ता (निर्दलीय),श्री नारायण दास (निर्दलीय), श्री ब्रजमोहन अग्रवाल (निर्दलीय), मधुबाई (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे), श्री ओमप्रकाश चौधरी (भारतीय जनता पार्टी), श्री प्रकाश नायक (इंडियन नेशनल कांग्रेस),श्री गोपाल प्रसाद अग्रवाल (आम आदमी पार्टी), राजीव रत्न गुप्ता (निर्दलीय), श्री अरूण अग्रवाल (आम आदमी पार्टी), श्री शंकर लाल अग्रवाल (निर्दलीय), श्री सुनील मिंज (जोहर छत्तीसगढ़), श्री संजय शर्मा (निर्दलीय), इबरार अली उर्फ इबरार अहमद (निर्दलीय), गोपाल प्रसाद दुबे (निर्दलीय), श्री सुरेन्द्र सिदार (निर्दलीय), गुरवारी जीनत परवीन (निर्दलीय), श्री भुवनलाल पटेल (छत्तीसगढ़ समाज पार्टी), श्री अशोक गार्डिया (निर्दलीय), कान्ति साहू (आजाद जनता पार्टी), श्री भवानी सिंह सिदार (हमर राज पार्टी), श्री राधेश्याम शर्मा (निर्दलीय), श्री संतोष कुमार साहू (निर्दलीय), श्री नजीर अहमद (समाजवादी पार्टी) एवं पुष्पलता टंडन (बसपा) शामिल है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया से 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल

खरसिया

इनमें श्री उमेश पटेल (इंडियन नेशनल कांगे्रस), श्री परिमल यादव (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे), श्रीमती पूर्णिमा विजय जायसवाल (आम आदमी पार्टी), श्री प्रवीण विजय जायसवाल (आम आदमी पार्टी), श्री महेश साहू (भारतीय जनता पार्टी), श्री कीर्ति कुमार राठिया (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी), श्री भवानी सिंह सिदार (हमर राज पार्टी), श्री यशवंत निषाद (जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी), श्री गोवर्धन राठिया (निर्दलीय) एवं श्री विनोद चन्द्र सिंह राठौर (निर्दलीय) शामिल है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ से 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

धरमजयगढ़

श्री जोगेन्द्र एक्का (जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे), श्री लालजीत सिंह राठिया (इंडियन नेशनल कांग्रेस), सत्यबती राठिया (बहुजन समाज पार्टी),श्री हरिशचंद्र राठिया (भारतीय जनता पार्टी), श्री अनुप कुमार बरवा (बहुजन मुक्ति पार्टी), श्री महेन्द्र कुमार सिदार (हमर राज पार्टी) एवं श्री सुनील खेस्स (निर्दलीय)शामिल है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026