छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नटवर स्कूल में तोड़ाराम जोगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ! पहले दिन यंग बॉयज और दरोगापारा की टीम ने मारी बाजी !

रायगढ़ 27 जनवरी । स्वाधीनता सेनानी एवं प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष रहे तोड़ाराम जोगी की स्मृति में हर वर्ष शहर के नटवर स्कूल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया। आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के द्वारा श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

तोड़ाराम जोगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 

वंडर बॉयज फुटबॉल अकादमी के संचालक शारदा सिंह गहलोत, एवं तोड़ाराम जोगी फुटबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम अध्यक्ष लक्की गहलोत के द्वारा मुख्य अतिथि श्री विजय अग्रवाल एवं समस्त अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया। जिसके बाद मैच का उद्घाटन किया गया

पहला मैच यंग बॉयज और टाइगर क्लब के मध्य हुआ. जिसमें यंग बॉयज टीम को जीत प्राप्त हुई, तो वहीं दूसरा मैच दरोगापारा और तमनार के बीच खेला गया. जिसमें दरोगापारा को जीत प्राप्त हुई, खेल प्रतियोगिता के इस मौके पर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के साथ- साथ पढाई भी अति आवश्यक है। खेलना जरूरी है पर पढ़ना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा फुटबॉल खेल एक मात्र ऐसा खेल है जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी फुटबॉल प्रतियोगिता का महत्व है।

तोड़ाराम जोगी स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 

वहीं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता मुकेश जैन ने संबोधित करते हुए रायगढ़ के कई फुटबॉल खिलाड़ियों का नाम लेते हुए उनके खेल से लोगो को परिचय करवाया।

भाजपा नेता श्री जैन ने आगे कहा कि दरोगापारा के खिलाड़ी हमेशा से फुटबॉल खेल के प्रति समर्पित रहे है ज्यादातर फुटबॉल खिलाड़ी दरोगापारा से ही रहे हैं जिन्होंने खेल में अच्छा मान सम्मान प्राप्त किया कहा कि यहां ऐसे कई खिलाड़ी भी रहे हैं, जिनके खेल प्रतिभा की चर्चा आज भी खेल के मैदानों में की जाती है।

स्वाधीनता सेनानी तोड़ाराम जोगी की स्मृति में आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता का यह 7 वां वर्ष है. जिसका शुभारंभ 26 जनवरी को किया गया है। उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन 28 जनवरी को किया जायेगा। शहर के नटवर स्कूल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल, अध्यक्षता मुकेश जैन, विशिष्ठ अतिथि जयंत बोहिदार, जिला फुटबॉल संघ (डीएफए) के अध्यक्ष मुकेश चटर्जी, सचिव संजय ठाकुर, विजय (काजू) गुप्ता, समाज सेविका जया शुक्ला, रमाशंकर शुक्ला , कुलदीप नरसिंग, पार्षद प्रतिनिधि दीपेश सोलंकी , मुक्तिनाथ प्रशाद , मोहन सिंह सिसोदिया, भानु मिश्रा, नंदगोपाल गहरवार, बुंदेलखंड क्षत्रिय समाज के वरिष्ट सदस्य फुटबॉल खिलाड़ी गिरजा सिंह चौहान, शारदा सिंह गहलोत, जेम्स वर्गिश, शाखा घोरे, सहित अन्य खिलाड़ी एवं दर्शक गण उपस्थित रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026