छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कल नगर होगा श्याममय गाँधी गंज में बहेगी श्री श्याम नाम की गंगा.. दरबार के लिए खाटूधाम राजस्थान कला भवन से बाबा श्याम का शीश रायगढ़ पहुँचा

रायगढ़ 22 मार्च। नगर में कल गुरुवार को स्थानीय गाँधी गंज में श्री श्याम संकीर्तन कृतार्थ का आयोजन किया गया है। जिसके लिए एक भव्य पंडाल बनवाया गया है। बाबा श्याम के दरबार के लिए खासतौर पर खाटूधाम राजस्थान के प्रसिद्ध कला भवन कोलकता से बाबा के शीश को मंगाया गया है। जो रायगढ़ आगया है। गाँधी गंज के भव्य दरबार मे श्रद्धालु जिसका दर्शन कर सकेंगे।

आयोजन समिति के प्रचार प्रसार प्रभारी श्यामप्रेमी प्रकाश निगानिया ने बताया कि खाटू नरेश बाबा श्याम का भव्य और विराट संकीर्तन कृतार्थ का आयोजन हो रहा है। जिसमे खाटूधाम राजस्थान से आदरणीय महाराज श्री भवानी सिंह जी चौहान, आदरणीय महाराज श्री मानवेन्द्र सिंह जी चौहान ( निज मंदिर सेवक परिवार,खाटूश्यामजी ) व भटली धाम मंदिर के पुजारी आदरणीय जितेंद्र कुमार शर्मा जी का नगर में आगमन हो रहा है।
किर्तन में देश के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहको रेशमी शर्मा (समस्तिपुर), शुभम-रूपम बाजोरिया (कोलकता), संजीव शर्मा ( राबर्ट्सगंज),अभिषेक नामा (जयपुर),अभिषेक शर्मा ‘माधव’ (कोलकता) ,शुभांगी सोनी (सम्बलपुर),अभिषेक खातुरिया (शक्ति),अमन अग्रवाल (लैलूंगा) व अंकित शर्मा (राजंगपुर) को आमंत्रित किया है। जो अपनी मधुर आवाज में मीठे-मीठे भजनों द्वारा बाबा श्याम को रिजाएँगे। किर्तन शाम 6 बजे से गाँधी गंज के पंडाल में प्रारंभ होगा।आयोजको ने अधिक से अधिक श्यामप्रेमियो को बाबा श्याम के भव्य दरबार मे पधार कर किर्तन का अमृतपान करने का आग्रह किया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026