छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अव्वल रायगढ़! 7.30 करोड़ रुपए की दवाइयां मिली 2.21 करोड़ में!

हाइलाइट्स

  • रायगढ़ निगम के धन्वंतरी दवा दुकान बिक्री में प्रदेश में अव्वल!
  • रायगढ़ में धन्वंतरी दवा दुकानों से मरीजों के बचे 5.09 करोड़ रुपए
  • 7.30 करोड़ रुपए की दवाइयां मिली 2.21 करोड़ में
  • रायगढ़ जिला अस्पताल में एक माह में ही बिकी 10 लाख की दवा
  • शासन की योजना से लोगों को मिल रही बड़ी आर्थिक राहत

रायगढ़, 29 जून 2023/ घर के करीब अच्छी और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहुत सी जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्ही में शामिल हैं धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान योजना। जहां 70 प्रतिशत छूट के साथ सस्ती दरों पर लोगों को दवाएं मिल रही हैं। धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान से सस्ती दवाओं की बिक्री के मामले में रायगढ़ नगर निगम पूरे प्रदेश में अव्वल चल रहा है।

रायगढ़ में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से लोगों को बड़ी राहत मिली है। यहां 70 प्रतिशत के साथ दवाइयां मिल रही हैं। अब तक रायगढ़ निगम क्षेत्र की धनवंतरी दवा दुकानों से एमआरपी के हिसाब से देखें तो लगभग 7 करोड़ 30 लाख की दवाइयों की बिक्री हुई है। जो 70 प्रतिशत छूट के साथ 2.21 करोड़ रुपए की पड़ी और लोगों के 5.09 करोड़ की बचत हुई है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ये दवा दुकानें संचालित हैं। जिनमें से नगरीय निकाय की जनसंख्या के मामले में रायगढ़ की धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान पूरे प्रदेश में सबसे आगे है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना 20 अक्टूबर 2021 से शुरू की गई है। योजना के तहत राज्य के समस्त नगरीय निकायों में श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में दो धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित है। एक अशर्फी देवी चिकित्सालय में है। दूसरा जिला अस्पताल रायगढ़ में चल रहा है, जिसका संचालन कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन एक माह पूर्व ही यहां प्रारंभ हुआ है।

हितग्राही

जिला चिकित्सालय के धन्वंतरी दवा दुकान से एक माह में बिकी 10 लाख की दवा, लोगों के बचे 7 लाख

रायगढ़ नगर निगम के अंतर्गत अशर्फी देवी चिकित्सालय के बाद अब जिला चिकित्सालय में भी सस्ती दवा दुकान खोला गया है। जिले के प्रमुख अस्पताल और मुख्य मार्ग में स्थित होने का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक जून को इसका शुभारंभ किया था। पिछले एक माह में ही यहां से करीब 10 लाख की दवा बिक चुकी है। यहां भी 70 प्रतिशत की छूट के साथ दवा मिलती है। जिससे एक माह में ही लोगों को 7 लाख की आर्थिक राहत मिली है। धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के प्रभारी ने बताया कि सस्ती दवा दुकान में सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, शुगर, एंटीबायोटिक के साथ गंभीर बीमारियों की दवा के साथ 30 कंपनी के 300 से अधिक जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर मिलती हैं। इसके अलावा यहां सर्जिकल आइटम्स भी रियायती दरों पर मिलते हैं।

हितग्राही

ऐसे हुई रैंकिंग

प्रदेश शासन द्वारा धन्वंतरी जेनेरिक दवाई दुकान द्वारा दी जाने वाली छूट और वहां की जनसंख्या के आधार पर रैंकिंग की गई। इसमें नगर निगम क्षेत्र के अशर्फी देवी हॉस्पिटल एवं जिला अस्पताल में संचालित सस्ती दवाई दुकान द्वारा करीब 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं निगम क्षेत्र अंतर्गत कुल जनसंख्या के आधार पर सबसे ज्यादा छूट देते हुए दवाइयां एवं सर्जिकल आइटम की बिक्री रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत संचालित दोनों सस्ती दवाई दुकान से हुई। इसी के आधार पर रायगढ़ नगर निगम को अव्वल होने का अवार्ड दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026