छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रैफिक जवान ने ड्यूटी दौरान आग बुझाकर बचाया जंगल!

30 मार्च, रायगढ़। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर ट्रैफिक जवान केवल सड़कों पर नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं कराते, बल्कि कई बार समाज और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण रायगढ़ के पूंजीपथरा मार्ग पर देखने को मिला, जहां आरक्षक अशोक सम्राट ने अपनी बहादुरी और तत्परता से एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

रविवार सुबह, किलो डेम नो एंट्री चेक पॉइंट पर ट्रैफिक आरक्षक अशोक सम्राट की ड्यूटी लगी थी। वे नियमित रूप से वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने में लगे थे। इसी दौरान, सड़क के किनारे स्थित झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आसपास घना जंगल होने के कारण आग के तेजी से फैलने की संभावना थी।

आरक्षक अशोक सम्राट ने बिना समय गंवाए स्थिति को भांप लिया और तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने झाड़ियों का सहारा लेकर आग को काबू में करने का प्रयास किया। उनकी इस पहल को देखकर वहां मौजूद ट्रक ड्राइवर भी सहायता के लिए आगे आए और सभी के सामूहिक प्रयासों से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

इस साहसिक कार्य के लिए राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने आरक्षक अशोक सम्राट की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उनका यह कृत्य पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता और समर्पण को दर्शाता है।

गौरतलब है कि जंगलों में आग लगने की घटनाएं अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण होती हैं, जिससे छोटे पेड़-पौधे और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में ट्रैफिक जवान अशोक सम्राट का यह सराहनीय कार्य अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करेगा।

यातायात पुलिस विभाग ने भी आरक्षक अशोक सम्राट की तत्परता और जिम्मेदारी निभाने के जज्बे की सराहना की है। यह घटना साबित करती है कि पुलिस जवान केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण की रक्षा के प्रति भी प्रतिबद्ध होते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026