छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दुखद सड़क हादसा: शादी से वीडियो शूटिंग लौट रहे फोटोग्राफरों की कार पलटी! चार लोग थे सवार, एक की मौत..

रायगढ़। जिले के पालीघाट तमनार रोड पर तड़के सुबह एक दुखद कार हादसे की खबर निकल कर आई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोगों को मामूली चोटे आई हैं। सभी तमनार के ग्राम लिबरा से शादी में वीडियो शूट के बाद हुंडई कार से वापस आ रहे थे। इस दुखद घटना में रायगढ़ फ़ोटोग्राफ़र एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य फ़ोटोग्राफ़ी बंसी स्टूडियो के संचालक बंसी पटेल की मौत हो गयी है। जो खुद गाड़ी चला रहे थे।

मृतक

मिली जानकारी के अनुसार देर रात तमनार के लिबरा से विवाह कार्यक्रम में वीडियो शूटिंग खत्म कर बंसी पटेल समेत टीम के सभी सदस्य हुंडई कर से वापस आ रहे थे।

बंगुरसिया मार्ग में मवेशियों का झुंड था, जिसमें एक मवेशी झुंड से अलग होकर सड़क में अचानक सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर मे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की रफ़्तार अधिक होने के चलते वह कार पर नियंत्रण खो बैठे। जिससे हुंडाई सड़क से उतरते हुए पलट गयी। इस हादसे में कार चालक बंशी पटेल की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई जबकि अन्य 3 युवको को मामूली चोट आई है।

घटना का वीडियो

घटना के बाद चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से फोटोग्राफर एसोसिएशन में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक शाम तक उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में हुआ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026