छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घरघोड़ा बाजार करने जा रहे दो युवकों को ट्रेलर ने रौंदा! एक की मौत.. दूसरा घायल! गुस्से में ग्रामीण.. किया चक्काजाम.. डटे रहे रात भर

रायगढ़। बाजार करने जा रहे दो युवकों को अज्ञात ट्रेलर चालक ने ठोकर मार कर फरार हो गया। जिससे एक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने मुआवजा व आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजारी निवासी नरेंद्र यादव पिता लहरू यादव (20 वर्ष) बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अपने दोस्त कृष्णा मांझी के साथ अपनी पल्सर बाइक क्रमांक सीजी-13 एयू 9235 से घरघोड़ा बाजार करने जा रहा था। इस दौरान बाइक को नरेंद्र यादव ही चला रहा था। जिससे ग्राम टेरम के तालाब के पास पहुंचा था कि सामने से एक तेज रफ्तार ट्रेलर आ रही थी। जो इनके बाइक को ठोकर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक चालक नरेंद्र यादव व कृष्णा मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौका स्थल पर मौजूद ग्रामीण

अस्पताल में नरेंद्र की मौत

ऐसे में राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया। जिससे करीब आधे घंटे बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को घरघोड़ा अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया और इनके परिजनों को सूचना दिया गया।जिससे परिजन आते ही नरेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। साथ ही कृष्णा मांझी को वहीं भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इस दौरान नरेंद्र को बुधवार को शाम करीब पांच बजे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शाम करीब 5.45 बजे उसकी मौत हो गई।

ऐसे में गुरुवार को घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी घरघोड़ा थाना भेजने की तैयारी चल रही है।

देर रात तक चलता रहा प्रदर्शन

गुरुवार को सुबह जब ग्रामीणों की सूचना मिली कि ट्रेलर की ठोकर से नरेंद्र की मौत हो गई है तो उन्होंने सुबह से ही चक्काजाम शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पर घरघोड़ा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और चक्काजाम हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही घायल कृष्णा मांझी का बेहतर उपचार हो और दुर्घटनाकारित ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई किया जाए। इसी बात को लेकर देर शाम तक चक्काजाम चालू रहा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी।

अलाव के सहारे डटे रहे ग्रामीण

वहीं गुरुवार को देर शाम तक मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीण घटना स्थल पर अलाव जलाकर चक्काजाम करते रहे। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक वे चक्काजाम समाप्त नहीं करेंगे। जिससे देर रात तक यहां पुलिस भी जमी रही ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026