छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर की शराब रेड! विजय साहू को रंगे हाथ पकड़ा!

4 मार्च, रायगढ़। खरसिया पुलिस ने प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर (थाना प्रभारी खरसिया) के नेतृत्व में गंज पीछे इलाके में एक गोदाम पर दबिश देकर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजय साहू नामक व्यक्ति अपने घर से सटे गोदाम में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर ने चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय नाग के साथ टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

देशी और महुवा जब्त

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विजय साहू को उसके घर में पाया, जिसके बाद गोदाम की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 30 पाव देशी मदिरा प्लेन और 30 पॉलिथीन पैकेट में करीब 60 एमएल महुआ शराब (1 लीटर 700 मिलीलीटर) कुल शराब 7 ली. 200 मिली, कीमत करीब 2900 रूपये बरामद हुई । शराब को ज़ब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। जब आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह पेश करने में असफल रहा। इसके बाद आरोपी विजय साहू (पिता स्व. राजाराम साहू, उम्र 60 वर्ष, निवासी गंजपीछे खरसिया) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत चौकी खरसिया में मामला दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के साथ चौकी प्रभारी संजय नाग, प्रधान महेन्द्र खरे, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, प्रीतम कुजुर और महिला आरक्षक सलीमा टोप्पो शामिल रहे। खरसिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खरसिया पुलिस की इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026