छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बाराद्वार के पास रेलवे ट्रैक पर OHE तार के चपेट आया ट्रक! धू-धू कर जल उठा! 5 KM लंबा जाम, घंटो खड़ी रही कई ट्रेने..

सक्ती जिले में सकरेली फाटक पार करने के दौरान रेलवे ट्रैक पर तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई। ट्रक में तार भरा हुआ था जोकि ओवर लोड होने के कारण रेलवे के OHE तार के संपर्क में आ गया। तभी ट्रक में आग लग गई। किसी तरह से ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई है। आठ घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। वहीं रेलवे ट्रैक में ट्रेनों का आवागम बंद पड़ा हुआ था। रात 11.30 बजे के आस-पास यह हादसा हुआ है। यह घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

हादसे की तस्वीर

मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार रात करीबन 11.30 बजे एक ट्रक जिसमें तार भरा हुआ था, जोकि ओवरलोड था। सकरेली फाटक को पार करने के दौरान OHE तार की चपेट में आ गया और ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की लपटे तेजी में फैलने ली और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक ने किसी तरह से ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है। रेलवे ट्रैक के बीच आग लगने की वजह से ट्रेन सेवा बाधित रही। लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नेशनल हाईवे सड़क पर 5 किलो मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। कई ट्रेनें 3 से 4 घंटे लेट हुई। कई ट्रेनों का आउटर में रोका गया। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

हादसे की तस्वीर

रेलवे ट्रैक पर आग लगने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग मौके पर पहुंची हुई थी। दमकल की टीम पहुंची और घंटो मसकत के बाद आग पर काबू पाया गया। जेसीबी की सहायता से ट्रक के मलबे को रेलवे ट्रैक से बाहर किया गया। जिसके बाद ट्रेनों का आवागम घंटो बाद चालू किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026